भारत-फिलीपींस साझेदारी मजबूत बनाने की चर्चा

शाश्वत तिवारी

मनीला। फिलीपींस गणराज्य के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मंगलवार को राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से मुलाकात की और भारत-फिलीपींस साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए उपयोगी चर्चा की।
मार्गेरिटा राज्य मंत्री के तौर पर पहली बार फिलीपींस पहुंचे हैं और उनकी यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हुए हैं। विदेश राज्य मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से मुलाकात करके प्रसन्नता हुई। हमारे देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत-फिलीपींस साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए उनके बहुमूल्य समर्थन के लिए आभारी हूं।

इस दौरान मार्गेरिटा ने फिलीपींस के विदेश सचिव के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बुधवार को एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा फिलीपींस के विदेश मामलों के सचिव एनरिक ए. मनालो के साथ एक शानदार बैठक हुई। भारत और फिलीपींस के बीच वाणिज्य, रक्षा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग और अवसरों पर चर्चा की। इससे पहले राज्य मंत्री ने फिलीपींस में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की और भारत-फिलीपींस के बीच मजबूत सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान की सराहना की।
विदेश राज्य मंत्री का 14-21 जनवरी के बीच फिलीपींस, पलाऊ गणराज्य और माइक्रोनेशिया के आधिकारिक दौरे का यह पहला चरण है। वह गुरुवार को पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर के दूसरे कार्यकाल के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश राज्य मंत्री की इन क्षेत्रों की यात्रा से भारत की एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक के हमारे दृष्टिकोण के तहत फिलीपींस, पलाऊ और फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया (FSM) के साथ भारत की पारंपरिक रूप से घनिष्ठ साझेदारी और मजबूत और गहरा होने की उम्मीद है।

International

ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल: ईरान, होर्मुज और क्यूबा पर दिए विवादित संकेत

मियामी/वॉशिंगटन ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मियामी में समर्थकों को संबोधित करते हुए एक बार फिर ईरान और वैश्विक राजनीति को लेकर बड़े और विवादित बयान दिए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है और अब […]

Read More
homeslider International

ईरान समर्थित हैकर्स का बड़ा हमला, FBI डायरेक्टर का ईमेल हुआ हैक

नया लुक डेस्क ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को बड़ा झटका दिया है। हैकरों ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल अकाउंट को हैक करने का दावा किया है। इस साइबर हमले में उनकी निजी तस्वीरें और कथित रिज्यूमे तक लीक कर दिए गए […]

Read More
homeslider International

नेपाल की राजनीति में हुआ एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम

बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह जबरदस्त हलचल देखने को मिला। नवागत प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के ठीक अगले दिन पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को […]

Read More