BBD पुलिस चौकसी की खुली पोल

  • नाक के नीचे तोड़ दी गई बाबा साहब की की प्रतिमा, पुलिस को नहीं लगी भनक
  • फिर भी अधिकारी स्टेशन अफसर पर मेहरबान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान की मूर्ति या फिर किसी किसी की बनी प्रतिमा को सुरक्षित रहने के फरमान जारी करते हैं कि पुलिस उन स्थानों पर चौकसी बरते, लेकिन इसका ठीक उल्टा दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक मामला अयोध्या रोड पर बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित तिवारी गंज रजवाड़ा लॉन के पास देखने को मिला जहां कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की लगी प्रतिमा तोड़ दी। खास बात यह है कि यह सब होता रहा, लेकिन बीबीडी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।इससे पहले भी कई बार बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी गई थी।

घटना की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि ये हरकत भूमाफिया एवं भाजपा नेता के द्वारा जमीन को हड़पने की मंशा से किया जा रहा है। प्रशासन से मांग करते हैं कि बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए,मूर्ति व पार्क स्थल को बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाकर गेट लगाकर सुरक्षा प्रदान की जाए एवं दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो। मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र यादव बीकेटी के साथ महेंद्र यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा सत्येंद्र रावत जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, त्रिभुवन सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष चिनहट, सतीश रावत पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी, गोविन्द यादव ( पूर्व पार्षद प्रत्याशी ),राजू कनौजिया, आशु गौतम, शिवराज यादव,रिंकू, प्रेम, शिवेन्द्र ‘हनी’ सोनू, रंजीत रावत, भगवती गौतम, राम कुमार गौतम, तिवारी गंज गांव, तारा का पुरवा, उत्तर धौना व अन्य गांव के क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More