लखीमपुर के धौरहरा क्षेत्र में ओवर लोड गन्ने से भरी ट्रक पलटी, तीन मासूम बच्चों की हुई मौत एक की हालत गंभीर

  • सर्च अभियान जारी

लखीमपुर-खीरी । जनपद खीरी के धौरहरा क्षेत्र में ओवर लोड वाहनों पर जिम्मेदारों द्वारा लगाम न लगा पाने की सजा सोमवार को मासूम बच्चों को उस समय अपनी जान गवाकर भुगतनी पड़ गई,जब देवीपुरवा तौल केंद्र से ओवर लोड गन्ना भरकर ट्रक ऐरा चीनी मिल को जाते समय टेंगनहा गांव के पास खेल रहे बच्चो पर पलट गई। जिसकी जानकारी होते ही गांव समेत क्षेत्र में अफ़रातफ़री मच गई। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुचे कोतवाली पुलिस के साथ साथ तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सर्च अभियान शुरू करवाया जिसमें से देर सायं तक निकले चार मासूम बच्चों में से डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया वही एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

सोमवार को दोपहर बाद ऐरा चीनी मिल के तौल केंद्र देवीपुरवा से ओवर लोड गन्ना भरकर मिल को जा रही ट्रक टेंगनहा गांव के पास अब्दुल बारी के घर के पास पलट गई। जहां पहले से ही खेल रहे आयशा (7) पुत्री हुसैन निवासी टेंगनहा,महनूर ( 2)पुत्री आरिफ़ निवासी महराजनगर,रुहान (3) पुत्र कुतबुद्दीन निवासी टेंगनहा, फरहीन (12) पुत्र कासिम समेत अन्य गन्ने के नीचे दब गये। जिसको देख ग्रामीणों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना देकर गन्ना हटाना शुरू कर दिया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुचे सीओ पीपी सिंह,कोतवाल सुरेश प्रकाश मिश्रा, तहसीलदार आदित्य विशाल समेत अन्य ने स्थानीय लोगों के माध्यम से गन्ने के नीचे दबे लोगों को निकालने का सर्च अभियान शुरू कर दिया।

जिसमें से खबर लिखे जाने तक निकले आयशा,रूहान,महनूर व फरहीन पुत्र कासिम (12) को अस्पताल भेजा गया जहां आयशा,रुहान व महरून को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही फरहीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस बड़ी घटना को लेकर मीडिया सेल ने जानकारी दी गई कि थाना धौरहरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टैंगनहा के पास एक ट्रक के पलट जाने से उसके नीचे बच्चों के दबने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य करते हुए 04 बच्चो को ट्रक के नीचे से निकाला गया जिनमे से तीन बच्चों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है तथा 01 बच्चे का इलाज जारी है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। राहत व बचाव कार्य प्रचलित है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More