ऑस्ट्रेलिया ओपन में सबालेंका, मीरा एंड्रीवा और झेंग किनवेन ने विजयी की शुरुआत

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ओपन में रविवार को बेलारुस की आर्यना सबालेंका, रूस की मीरा एंड्रीवा और चीन की झेंग किनवेन ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। आर्यना सबालेंका ने आज मेलबर्न पार्क में पहले दौर में अमेरिकी स्लोएन स्टीफंस पर 6-3, 6-2 से जीत की। सबालेंका ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 38 मिनट में 6-3 से जीता।

दूसरे सेट में सबालेंका ने अपने खेल में सुधार किया और स्टीफंस की सर्विस को जल्दी ही तोड़ी। उन्होंने यह मात्र 71 मिनट में 6-2 जीत लिया। इसी के साथ सबालेंका ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। दिन के दूसरे मैच में पेरिस ओलंपिक 2024 की स्वर्ण पदक विजेता चीन की झेंग किनवेन ने रॉड लेवर एरिना में पहले राउंड में रोमानियाई क्वालीफायर एंका टोडोनी को 7-6(3), 6-1 से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबले में रूस की 17 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने पहले दौर में चेक गणराज्य की मैरी बोजकोवा पर 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। (वार्ता)

Sports

पाक खिलाड़ी को टीम में लेने पर घिरीं काव्या मारन, केकेआर विवाद से सबक क्यों नहीं लीं?

इंग्लैंड की फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीग द हंड्रेड की हालिया नीलामी में एक ऐसा फैसला सामने आया है जिसने क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। काव्या मारन  से जुड़ी फ्रेंचाइज़ी सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद  को खरीदने के बाद विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम […]

Read More
Sports

महमूदुल्लाह का दर्दभरा बयान: भारत से हार का अनुभव आज भी ताजा

बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत के खिलाफ मिली दर्दनाक हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उस मैच की याद आज भी उन्हें भावुक कर देती है और वह उनके क्रिकेट करियर का सबसे कठिन पल था। दरअसल, ICC पुरुष T20 विश्व कप 2016   […]

Read More
homeslider Sports

शिवम दुबे ने पिता को पहनाया वर्ल्ड कप जीत का मेडल

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर Shivam Dube का एक भावुक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह अपनी जीत का मेडल अपने पिता को पहनाते हुए नजर आ […]

Read More