बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के पति पर किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप

  • गोली चलाने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार

धौलपुर/राजस्थान। राजस्थान के धौलपुर के फतेहपुर सीकरी में अपनी प्रेमिका से शादी न हो पाने से नाराज युवक ने प्रेमिका के पति को बहाने से बुलाकर उस पर तमंचे से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। इस सनसनीखेज घटना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार यह मामला हंसपुरा गांव के निवासी चांद मोहम्मद पुत्र बत्तू का विवाह पिछले महीने दिसंबर में कुकरा सहपऊ, धौलपुर राजस्थान की रहने वाली युवती मुस्तान से हुआ था। शनिवार दोपहर को चांद अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर अपने घर आया था। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसे एक फ़ोन आया, जिसके बाद वह फ़ोन करने वाले से मिलने के लिए नहर पुलिया पर गया। बातों ही बातों में दोनों का एक दूसरे से झगड़ा होने लगा जिसके बाद उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया।

गोली चांद के हाथ में लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गोली चलाने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक चांद मोहम्मद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। (BNE)

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More