सानिया मिर्जा ने बताया अपना फेवरेट डेट पार्टनर, फराह खान के साथ शेयर की खास तस्वीर

लखनऊ। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़े रहना बखूबी जानती हैं। तलाक के बाद भी सानिया ने अपनी जिंदगी को जिंदादिली से जीने का जज्बा नहीं छोड़ा है। नौ जनवरी को सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फेवरेट डेट पार्टनर के बारे में खुलासा किया।

सानिया ने यह पोस्ट बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के जन्मदिन के मौके पर किया। तस्वीर के साथ सानिया ने लिखा, कि सबकी पसंदीदा, खास तौर पर मेरी फेवरेट को जन्मदिन मुबारक। मेरी फॉरएवर डेट फराह खान कुंदर। सानिया और फराह की दोस्ती सालों पुरानी है, और इस पोस्ट ने उनकी गहरी दोस्ती को और खास बना दिया।

फराह खान ने भी इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, कि आजकल ये डेट नहीं हो रही है, और इसके साथ आंसू वाला इमोजी शेयर किया। सानिया और फराह की इस प्यारी दोस्ती ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोरीं।

Entertainment

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने फैंस, सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि बीता साल उनके लिए बेहद खास और सीख देने वाला रहा है। इन दिनों आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म धुरंधर: द […]

Read More
Entertainment

नीना गुप्ता ने बताया सच: 66 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों का क्या है राज?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी […]

Read More
Entertainment homeslider

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज: हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ लौटे अक्षय कुमार

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग ही फैन बेस रहा है और अब इसी जॉनर में एक नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। हाल ही में फिल्म Bhooth Bangla का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस फिल्म में लंबे समय बाद […]

Read More