मेरठ: घर के अंदर घुसकर पांच लोगों की हत्या करने वाला कौन

  • करीबी या फिर गैर, तलाश शुरू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट स्थित सुहैल गार्डन कालोनी निवासी मोईन सहित पांच लोगों की हुई हत्या में अफसर यह मानकर चल रहे हैं कि इस पूरी प्लानिंग में किसी करीबी का तंत्र जरूर शामिल है। भेदी की मदद के बिना घर के भीतर कोई गैर दाखिल हो ही नहीं सकता। इस भेदी की खोज में पुलिस प्रशासन जुट गया है। नाम का खुलासा होते ही कानूनी कार्रवाई होगी और कातिल सलाखों के पीछे होगें।

गुरुवार को मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट स्थित सुहैल गार्डन कालोनी में किराए का मकान लेकर रहने वाले मिस्त्री मोईन अपनी पत्नी असमा, आठ वर्षीय बेटी अफसा, चार वर्षीय अजीजा और एक वर्षीय अदीबा के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि मोईन बेफिक्र होकर परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां रहना किसी को खटक रहा है।
पति-पत्नी और तीन मासूम बेटियों की हत्या किए जाने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों को जवाब देना भारी पड़ रहा है। यह घटना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है इस लिए है कि बेखौफ बदमाशों ने एक साथ पूरे परिवार को बेरहमी से कत्ल कर दिया।

ये भी पढ़ें

पत्नी की बहन पर आया दिल तो आधी रात में रेप कर बैठा, जानें कहां का है मामला और क्या है घटना

जिस तरह से हत्यारों ने मासूम बच्चियों की जान ली, इससे यही लग रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई करीबी हैं जो मोईन को अच्छी तरह से जानता है क्योंकि घटनास्थल साफ बयां कर रहा कि कातिल आजाद होकर घटना को अंजाम दिया।
सबसे अहम सवाल है कि कातिलों ने एक साल की मासूम अदीबा की जान क्यों ली। इससे यही लग रहा है कि कहीं न कहीं इस हत्याकांड में खून का रिश्ता जरूर शामिल है ॽ जांच-पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे नकारा नहीं जा सकता, लिहाजा कातिलों की खोज में पुलिस की टीमें कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More