गुरुवार के दिन इन राशियों को बढ़ सकती है परेशानी

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

मेष : व्यापार से संबंधित सभी कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में संभलकर निवेश करने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए अनुकूलता और प्रतिकूलता का मिलाजुला स्‍वरूप होगा। व्‍यापारियों के साथ लेन-देन के मामले में की गई यात्रा से लाभ होगा। बच्‍चों की प्रगति से आपको प्रसन्‍नता होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। अग्नि और जल से सतर्क रहें। अकस्‍मात यात्रा हो सके तो टालें।

मिथुन : नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धन खर्च का योग बनता है। मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। धन का खर्च अधिक न हो इसका ख्‍याल रखें। सब शुभ होगा।

कर्क : आज आप स्‍वादिष्‍ट भोजन, अच्‍छे वस्‍त्र और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। क्रोध पर काबू रखें और नए काम की शुरुआत हो सके तो टालें।

मासिक दुर्गा अष्टमी आज है जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि व महत्व…

सिंह : व्‍यवसाय में धन संबंधित आयोजन करने का भी योग प्रबल है। विदेश स्थित व्‍यावसायिजनों से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकता है लेकिन परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी नए काम की शुरुआत न करें।

कन्या : आज का दिन बेहद आनंदमयी साबित होगा। आभूषणों की खरीदारी करेंगे साथ ही कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्‍यापार में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। ऑफिस में भी सहकर्मियों का पूरा सहयोग रहेगा।

तुला : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। मानहानि का योग बनता है। मध्याह्न बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। सृजनात्मक और कलात्मक कार्यों का हिस्‍सा बनेंगे।

वृश्चिक : संपत्ति संबंधित कार्यों एवं गृहस्थजीवन के प्रश्नों का समाधान मिल जाएगा। व्यवसायीजनों के लिए आज का दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहकारपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रतिकूलताएं रहेंगी। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना है। धन हानि का योग है।

इह संसारे बहु दुस्तारे, दुख सुख का मिश्रण है संसार

धनु : निजी संबंधियों के साथ वाद-विवाद से बचें। आरोग्‍य अच्‍छा रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को विद्या-अभ्यास में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मध्याह्न के बाद मन में जो दुविधा है उसका समाधान मिल जाएगा। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। शत्रु असफल होंगे।

मकर : धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। व्यवसाय और व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। जीवन में भी आनंद के अवसर बढ़ेंगे। दोपहर बाद विचारों में नकारात्‍मकता हावी हो सकती है, इससे बचें। शेयर-सट्टे में निवेश का योग है।

कुंभ : धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च का प्रबल योग है। संबंधियों और मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्‍यवहार में आध्यात्मिकता देखने को मिलेगी। मध्याह्न के बाद सभी कार्य आसानी से संपन्‍न होंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।

मीन : व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद है। विवाह संबंधी गतिविधियां तीव्र होंगी। पर्यटन पर जा सकते हैं। मित्रों से उपहार मिलने का भी योग है। मध्‍याह्न के बाद हर कार्य में सावधानी बरतें। आज अधिक श्रम करने पर भी आपको परिणाम कम मिलने की संभावना है। अध्‍यात्‍म की ओर झुकाव होगा।

Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानिए आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More