कार्तिक आर्यन के साथ फीमेल लीड में अब दिखेगा नया चेहरा

लखनऊ। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म सीरीज आशिकी की तीसरी किस्त, आशिकी-3, को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। फिल्म के लिए पहले कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया था। लेकिन अब तृप्ति को फिल्म से बाहर कर दिया गया है, और मेकर्स ने इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह भी साझा की है।

मासूमियत की कमी बनी वजह

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आशिकी सीरीज की खासियत उसकी लीड एक्ट्रेस की मासूमियत और प्योरिटी रही है। मेकर्स का मानना है कि तृप्ति डिमरी इस किरदार की डिमांड को पूरी तरह से मैच नहीं कर पा रही थीं। हालांकि, तृप्ति की अभिनय क्षमता को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया गया है, लेकिन किरदार की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू

मेकर्स अब फिल्म के लिए एक नई लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं, जो किरदार की मासूमियत और प्योरिटी को पर्दे पर जीवंत कर सके। दर्शकों की आशिकी सीरीज से जुड़ी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स इस बार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते।

कार्तिक आर्यन का बढ़ा प्रोजेक्ट पर दबदबा

कार्तिक आर्यन की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। दर्शकों को अब यह जानने का इंतजार है कि उनकी ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री किस नई एक्ट्रेस के साथ देखने को मिलेगी।

फैंस की नजरें अब अगले बड़े अपडेट

तृप्ति के बाहर होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है, लेकिन नई एक्ट्रेस के नाम पर अभी सस्पेंस बरकरार है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मेकर्स जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाएंगे। (BNE)

 

Entertainment

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने फैंस, सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि बीता साल उनके लिए बेहद खास और सीख देने वाला रहा है। इन दिनों आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म धुरंधर: द […]

Read More
Entertainment

नीना गुप्ता ने बताया सच: 66 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों का क्या है राज?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी […]

Read More
Entertainment homeslider

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज: हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ लौटे अक्षय कुमार

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग ही फैन बेस रहा है और अब इसी जॉनर में एक नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। हाल ही में फिल्म Bhooth Bangla का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस फिल्म में लंबे समय बाद […]

Read More