सिख धर्म की स्थापना कर दुनिया को दिशा दिखा गए गुरु गोविंद सिंह

  • कल पांच जनवरी को मनाई जाएगी गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता

गुरु गोबिंद सिंह जी केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे महान व्यक्तित्वों में से एक माने जाते हैं। वे एक उत्कृष्ट दार्शनिक, लेखक, और कवि के साथ-साथ अद्वितीय रणनीतिकार और असाधारण योद्धा भी थे। वे सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु हैं, जिन्होंने सिख धर्म के सिद्धांतों को पूरी तरह से स्थापित कर इस पंथ को स्थिरता दी।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती कब है?

पंचांग के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 05 जनवरी को रात 08:15 बजे प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 06 जनवरी को दोपहर 06:23 बजे होगा। अतः गुरु गोबिंद सिंह जयंती 06 जनवरी को मनाई जाएगी।

पटना में 10वें गुरु का जन्म हुआ था,

गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 1666 में पटना में हुआ। वे नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर और माता गुजरी के एकमात्र पुत्र थे, जिनका बचपन का नाम गोबिंद राय था। 11 नवंबर, 1675 को, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान के पश्चात, वे 10वें गुरु के रूप में स्थापित हुए। इस समय उनकी आयु केवल 9 वर्ष थी।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती का महत्व

गुरु गोबिंद सिंह जी ने बैसाखी के अवसर पर खालसा पंथ की नींव रखी थी। उनके जीवनकाल में उन्होंने अनेक साहित्यिक रचनाएं कीं. सिख धर्म के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण नियम स्थापित किए, जिनका पालन आज भी किया जाता है।

Analysis homeslider

आजम का समय खराब तो अखिलेश का नये चेहरे पर दांव

उत्तर प्रदेश की सियासत में मुस्लिम मतदाता सदैव निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। करीब 125 सीटों पर इनका असर सीधे नतीजों को प्रभावित करता है, खासकर पश्चिमी इलाके में जहां मुस्लिम आबादी चालीस फीसद तक पहुंच जाती है। भाजपा को छोड़ अन्य सभी दल इन मतों को हथियाने के लिए होड़ लगाए रहते हैं, और […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

क्यों हो रही है योगी की छवि धूमिल करने की राजनीति

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों मोदी-योगी और बीजेपी के तमाम नेताओं के खिलाफ अपनी तीखी भाषा और तंज भरी शैली के चलते राजनीतिक हलकों में छाए हुए हैं। वे लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते रहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस के राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते […]

Read More
Analysis homeslider International

युवा रैपर और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के हाथ होगी नेपाल की कमान

टाइम मैगज़ीन ने वालेन शाह को 2023 की ‘भविष्य को आकार देने वाले 100 उभरते नेताओं’ की सूची में शामिल किया था। टाइम मैगजीन की उस घोषणा के अभी दो वर्ष ही हुए हैं। नेपाल में पिछले वर्ष दो दिनों के अत्यंत हिंसक आंदोलन के बाद जब सभी राजनीतिक विकल्प झुलस चुके थे , प्रधानमंत्री […]

Read More