महराजगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 मामले आए दो का जिलाधिकारी ने किया मौके पर निस्तारण

  • समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के आदेश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के साथ जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें दो मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा को मौके पर ही करते हुए शेष मामलों को जिलाधिकारी ने शीघ्रता पूर्वक और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करने का निर्देश दिया। मिली खबर के मुताबिक जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। उन्होंने सामान्य प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करने का शख्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों में मामलों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम आवश्यकतानुसार गठित करते हुए कार्यवाही करें। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 20, पुलिस विभाग के 10, ग्राम्य विकास के दो और अन्य विभागों से संबंधित पॉच मामलों को सुना गया और निस्तारण के लिये आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। समाधान दिवस में SDM सदर रमेश कुमार, डीडीओ करुणाकर अदीब, तहसीलदार पंकज शाही, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, ए आर सहकारिता सुनील गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी  नीरज कुमार अग्रवाल, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी सहित अन्य जिलास्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More
Purvanchal

मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

विजय कुमार बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती […]

Read More
Purvanchal

प्रभुनाथ प्रजापति को न्याय दिलाने के लिए अलगू चौहान ने बढ़ाया कदम

समय से न्याय ना मिलने पर विपक्ष सड़क पर उतरने को मजबूर होगा आखिर सिस्टम के उत्पीड़न के खिलाफ सत्ता पक्ष के रहनुमा क्यों नही आते सामने चकबंदी विभाग की कथित कार्यप्रणाली से क्षुब्ध ग्राम संठी निवासी प्रभुनाथ प्रजापति की मौत का है मामला आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर। सियासत की डगर भी बड़ी आड़ी तिरछी चलती […]

Read More