मात्र 30 रुपए के कारण किया जानलेवा हमला, आंतें आई बाहर

  • नाई के बेटे ने सराफ के बेटे पर किया हमला, कैंची से किया वार
  • राजधानी लखनऊ में महज 30 रुपए के लिए सिरफिरे ने किया कैंची से हमला

लखनऊ। बात छोटी सी है। महज 30 रुपए की। लेकिन इसके लिए जानलेवा हमला। सुनकर अजूबा लग रहा होगा। पर खबर 16 आने सच है। एक नाई के बालक ने सराफ के लड़के पर केवल 30 रुपए के लिए कैंची से वार कर बैठा। हमला इतना खतरनाक था कि उसकी आंतें भी बाहर आ गईं। अब पुलिस आरोपी को खोज रही है। राजधानी की वो पुलिस जो पलक झपकते ही एनकाउंटर कर देती है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना लखनऊ के गायत्री नगर की है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहाँ एक सर्राफ के बेटे और नाई के बीच केवल तीस रूपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाई ने गुस्से में आकर युवक पर कैंची से हमला कर दिया ,जिससे उसकी उसकी आंत बाहर आ गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। आनन-फानन में युवक को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताविक घटना शनिवार रात की है, जब सर्राफ का बेटा पास की एक नाई की दुकान पर गया। बाल कटवाने के बाद पैसे देने को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर नाई ने कैंची से युवक पर हमला कर दिया। जब उसका भाई उसे बचाने के लिए आया, तो नाई ने उस पर भी उस्तरे से वार कर दिया। इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घायल को तुरंत KGMU के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

आरोपी घटना के बाद से फरार

घटना की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जॉइंट कमिश्नर बबलू कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से कैंची और उस्तरा जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी, नाई और उसका भाई, फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Sports

ICC का बड़ा ऐलान, सेमीफाइनल में ये संभालेंगे जिम्मेदारी

 T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब से सिर्फ दो कदम दूर खड़ी चार टीमों के बीच मुकाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को Eden Gardens, […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More