40 टन गेहूं लादकर ट्रक चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गल्ला व्यापारी का 13 लाख रुपये मूल्य का 40 टन गेहूं लेकर ट्रक चालक लापता हो गया। आरोप है कि वाहन मालिक ने गेहूं बेचकर 1.25 लाख रुपये पीड़ित को वापस करने के बाद 11.78 लाख रुपये गबन कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी खास निवासी राजेश अग्रहरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धानी बाजार में मां दुर्गा ट्रेडर्स के नाम से गल्ले का क्रय-विक्रय करते हैं। 16 दिसंबर को उन्होंने गेहूं लोड कराने के लिए शिकारपुर स्थित ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर आकाश व हरेंद्र से संपर्क किया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट की ओर से ट्रक नंबर यूपी 51 बीटी 1861 भेजा गया। ट्रक में 40 टन गेहूं लोड करा दिया गया। चालक ने गाड़ी की सर्विस कराने की बात कहकर दो दिन बाद का गेट पास बनाने की बात कही। इसके बाद सिल्लीगुड़ी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना कर दिया। 19 दिसंबर तक वाहन और चालक का लोकेशन नहीं मिला।

आरोप है कि ट्रांसपोर्टर से पता करने पर उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। काफी प्रयास के बाद पता चला कि मालिक ने वाहन पर लदा गेहूं बेच दिया है। कई बार कहने के बाद वाहन मालिक ने 1.25 लाख रुपये कई किस्तों में वापस किया, जबकि शेष 11.78 लाख रुपये गबन कर लिया है। फरेंदा के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित गल्ला व्यवसायी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Business

ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने […]

Read More
Business

शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी […]

Read More
Business

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल […]

Read More