नगर पंचायत चौक सभागार में खिचड़ी मेला के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों के साथ की बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । जिलाधिकारी  अनुनय झा ने मकर संक्रांति के अवसर पर बाबा गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पंचायत चौक सभागार में बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी महोदय ने SDM सदर को सीओ सदर और थाना प्रभारी चौक के साथ बैठक कर बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का कार्य ससमय पूर्ण करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरे परिसर और आस-पास सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा लगवाने व ड्रोन तैनात करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मेला परिसर और चौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बीडीओ मिठौरा, डीपीआरओ और ईओ चौक को दो पालियों में पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों को तैनात करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने मेला के दौरान पानी टैंकर, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था का भी निर्देश दिया। उन्होंने संपूर्ण चौक क्षेत्र में एंटी लार्वा के छिड़काव एवं फॉगिंग हेतु भी निर्देशित किया। कहा कि मेला परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो इसको सभी सम्बन्धित अधिकारी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय ने सीएमओ को मेला के दौरान परिसर में सभी आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों के साथ चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही एक एंबुलेंस को 24 घंटे मेला परिसर के निकट तैनात करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय अधीक्षण अभियंता विद्युत को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या से अगले दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उपकरणों के विद्युत सुरक्षा जांच को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सभी झूलों एवं अन्य उपकरणों की जांच कर प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए कहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना प्रभारी चौक को मेला परिसर आने वाले मार्गों पर पार्किंग और एंट्री प्वाइंट को बनाने हेतु अपनी आख्या ससमय एसडीएम सदर को प्रेषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चौक क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने का भी निर्देश दिया, ताकि संदिग्धों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, SDM सदर  रमेश कुमार, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, बीडीओ मिठौरा  राहुल सागर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More
Purvanchal

मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

विजय कुमार बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती […]

Read More