प्रेम-प्रसंग को लेकर सुर्खियों में रहे बागपत जेलर!

  • गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर तैनाती के दौरान हुए मामले
  • जेलर की हरकतों से काफी परेशान थी महिला डिप्टी जेलर

लखनऊ। बागपत जेल में महिला डिप्टी जेलर के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी जेलर प्रेम प्रसंगों को लेकर कई बार सुर्खियों में रहे। जेलर को हरकतों से पीड़ित महिला डिप्टी जेलर पिछले काफी समय से बहुत परेशान भी थी। उसने अपने इस दर्द को सहयोगी महिला अधिकारियों से साझा भी किया था। गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान भी प्रेम प्रसंगों को लेकर आरोपी जेलर सुर्खियों में भी रहे। यह अलग बात है कि इस गंभीर मसले पर विभाग के अधिकारी कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बागपत के आरोपी जेलर के प्रेम प्रसंग का यह मामला पहला नहीं था। इससे पहले भी वह प्रेम प्रसंगों को लेकर कई जेलों में तैनाती के दौरान सुर्खियों में रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर जेल में बतौर डिप्टी जेलर तैनात रहने के दौरान घर में कार्य करने वाली महिला की बेटी से प्रेम हो गया था। महिला के बीमार होने की वजह से महिला ने काम के लिए उसको भेजा था। महिला की बेटी को प्रलोभन देकर उसको अपने बस में कर लिया था। इसको लेकर मां बेटी के बीच विवाद भी हुआ। मामला जगजाहिर हो पाता इससे पहले ले देकर मामले को रफा दफा करा दिया गया।

ये भी पढ़ें

हे भगवान! अपने ही अधीनस्थ से दुष्कर्म का प्रयास, अब इस जेलर को किस जेल भेजेगा कानून

सूत्रों की मानें तो इसी प्रकार गाजियाबाद जेल में बतौर डिप्टी जेलर तैनात रहते हुए एक महिला बंदी से प्रेम हो गया था। सूत्र बताते है कि महिला बंदी के रिहा होने के बाद भी वह उसके संपर्क में बने रहे। एक दिन महिला बंदी ने डिप्टी जेलर को घर बुलाया और हरकतों का हवाला देकर उसको गिरफ्तार तक करवा दिया था। मामला सुर्खियों में आने से पहले ही गाजियाबाद जेल प्रशासन के सहयोगी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत करा दिया था। इस घटना में मोटा लेनदेन भी हुआ था। डिप्टी जेलर का हेड वार्डर के यहां आवागमन भी सुर्खियों में रहा था। बताया गया है कि बागपत जेलर की हरकतों से महिला डिप्टी जेलर काफी दिनों से परेशान थी। उसने अपनी इस परेशानी का दर्द सहयोगी रायबरेली और बरेली जेल की महिला डिप्टी जेलर से साझा भी किया था। इस घटना ने सच की पुष्टि कर दी। इस संबंध विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बागपत जेल का यह था पूरा मामला

नववर्ष के पहले दिन बागपत जेल की महिला बैरेक में केक सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला बैरेक को प्रभारी डिप्टी जेलर के साथ जेलर समेत अन्य अधिकारियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम निपटाने के बाद जेलर समेत अन्य अधिकारी कार्यालय में बैठ गए। इस दौरान प्रभारी जेलर ने महिला डिप्टी जेलर को अपने कार्यालय में बुलाया। कार्यालय का दरवाजा बंद कर उन्होंने महिला अधिकारी से अभद्रता करना शुरू कर दिया। महिला अधिकारी के विरोध करने पर अभद्रता करने के साथ जमकर पिटाई भी की। बचने के लिए वह बॉथरूम में घुस कर बंद हो गई। थोड़े समय जैसे ही वह बाहर निकली उसे फिर से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

महिला जांच अधिकारी का नहीं उठा फोन

बागपत जेल में जेलर के महिला डिप्टी जेलर से अभद्रता और छेड़छाड़ के मामले की जांच आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने मुख्यालय की विशेष कार्याधिकारी एवं कृषि अनुभाग की प्रभारी प्रतिमा त्रिपाठी का सौंपी है। जांच के संबंध जब प्रतिमा त्रिपाठी से संपर्क करने का प्रयास किया तो सीयूजी फोन की बात तो छोड़िए अपने निजी फोन तक को उठाना मुनासिब नहीं समझा। दिलचस्प बात तो यह है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी विभाग के अधिकारी सीयूजी फोन नहीं उठाते हैं।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More