प्रिसिंपल साहब बच्चों का भविष्य बनाने की बजाये पकड़ा रहे थे नकल की पर्चियां

अजय कुमार

उत्तर प्रदेश का जिला आजमगढ़ जो कभी आतंकियों की शरण स्थली के रूप में पूरे देश में बदनाम था,अब वह परीक्षाओं में नकल के चलते शोहरत बटोर रहा है।नकल भी कोई और नहीं बल्कि स्वयं वह लोग करा रहे है, जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य बनानेकी जिम्मेदारी होती है यानी प्रधानाचार्य और टीचर। प्रिसिंपल साहब नकल भी ऐसी-वैसी नहीं गैंग बनाकर बच्चों का भविष्य खराब कर रहे थे।  इसका खुलासा तब हुआ जब नकल माफिया का बड़ा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आजमगढ़ जिले में चल रही डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (क्म्सम्क) की परीक्षा में SOG व पुलिस टीम ने पैसे लेकर सामूहिक रूप से नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। नकल कराने के आरोप में रानी सराय थाने के राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल के प्रिंसिपल, टीचर और अलग-अलग स्थानों से कई स्कूल प्रंबधकों समेत 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। छापेमारी के दौरान 18 लाख 18 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, चार-पांच दिन पहले पुलिस को परीक्षा में सेंधमारी को लेकर एक बेनाम पते वाली चिट्ठी मिली थी। उस चिट्ठी के आधार पर कार्रवाई की पूरी रणनीति तैयार की गई। DID ने इसमें एसपी हेमराज मीणा को लगाया और उन्होंने एसपी सिटी को पूरी घटना की तह तक जाकर नकल माफियाओं को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। नकल से पैसे के लेनदेन के सबूत मिलने के बाद छापेमारी की गई और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें

मोदी की एक लाख युवाओं को राजनीति के पीछे की मंशा

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में डीएलएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा हो रहह हैं। इस परीक्षा में साइंस समेत तीन सब्जेक्ट्स के एग्जाम थे। जानकारी मिली कि इस परीक्षा में संगठित तरीके से नकल करवाई जा रही थी और इसके लिए सभी छात्रों से पैसों लिए गए हैं। इसलिए क्षेत्राधिकार नगर की टीम, एसपी सिटी की टीम, तहसीलदार सदर और उप निदेशक का गठन करके इसकी जांच कराई गई। जांच में पता चला कि कुछ इनविजीलेटर डीएलएड की परीक्षा में नकल करा रहे हैं। छात्रों को रूम में बैठाकर प्रॉपर डाटा डिक्टेशन दिया जा रहा था। मौके पर मिली प्रिंसिपल की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से पैसे भी मिले। इसके बाद पूछताछ के बाद कई जगह पर पूरी तलाशी ली गई, जहां से करीब 18 लाख के आसपास नगद धनराशि बरामद हुई है। सभी को कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पुलिस को थर्ड सेमेस्टर से पहले आठ और 10  अगस्त को फर्स्ट सेमेस्टर के दो एग्जाम में नकल की जानकारी मिली थी, लेकिन कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले। अब थर्ड सेमेस्टर में नकल की जानकारी के आधार पर रेड की और नकल माफिया का पर्दाफाश हुआ। इसमें न केवल स्कूल मैनेजमेंट मिला हुआ था, बल्कि कई अन्य लोग भी शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 12 लोगों को पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी टीम पूरे मामले की तह तक जाएगी।

Analysis homeslider

समर्थ गुरु रामदास नवमी आज : भक्ति-शक्ति और स्वराज के प्रेरणास्रोत संत की पुण्यतिथि

राजेन्द्र गुप्ता समर्थ रामदास स्वामी (1608-1681) एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व, कवि-संत और समाज सुधारक थे। भगवान राम और भगवान हनुमान के कट्टर भक्त , उन्होंने अपना जीवन लोगों में आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और नैतिक साहस को जागृत करने के लिए समर्पित कर दिया।उन्हें व्यापक रूप से इस रूप में सम्मानित किया जाता है। दासबोध के लेखक-एक गहन आध्यात्मिक […]

Read More
Analysis homeslider

बीस साल बाद फिर मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ फार्मूला

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी करीब 15 सालों से सत्ता से बाहर है। 2007 से 2012 तक सत्ता में रही बसपा को पिछले तीन विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान तीन लोकसभा चुनाव में भी बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इसके बाद से बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे […]

Read More
Analysis homeslider International

समुद्र में जन्मे इंसान: इंसानी सीमाओं को चुनौती देता बजाऊ समुदाय!

रंजन कुमार सिंह जब इंसान की ज़िंदगी ज़मीन पर टिकी हो, तब समुद्र उसके लिए सिर्फ़ एक संसाधन होता है। लेकिन दक्षिण-पूर्व एशिया में एक ऐसा समुदाय भी है जिसके लिए समुद्र ही घर, रास्ता और रोज़ी-रोटी है। इन्हें दुनिया बजाऊ (Bajau) या समुद्री इंसान के नाम से जानती है। समुद्र के खानाबदोश बजाऊ लोग […]

Read More