यदि अपनी यात्रा को बनाना है सुगम तो फ़ोन में ज़रूर इंस्टाल करें यह ऐप

  • कम टोल, कम भीड़ के विकल्प को चुनकर अपने यात्रा को बना सकते हैं आनंददायक
  • गली-मोहल्ले से लेकर दूर-दराज तक के रास्ते को दिखाने में नहीं लगाता एक भी मिनट

आशीष द्विवेदी

आपने कुछ दिनों पहले बरेली का हादसा ज़रूर पढ़ा, सुना या जाना होगा। तीन दोस्त पार्टी के बाद तेज़ी से एक रोड पर गूगल मैप के सहारे जा रहे थे, लेकिन आगे पुल अधूरा बना था, गाड़ी नदी में गिर गई और तीनों दोस्तों की मौत हो गई। यूपी पुलिस और मीडिया ने यह ठीकरा भले ही गूगल मैप पर फोड़ दिया, लेकिन सच्चाई यह थी कि गूगल ने रास्ता अपडेट ही नहीं किया था बार-बार यूटर्न का मैसेज दे रहा था। लेकिन वो नहीं मानें, इग्नोर किया और नतीजा आप सबने ख़बरों में पढ़ा। लेकिन गूगल मैप के बारे में एक चीज और जान लीजिए। ये आपको उन गलियों तक पहुँचा देता है, जिनके बारे में कोई जानता भी नहीं। यानी यातायात को सुगम बनाने का काम गूगल मैप ने किया है। अब लोग पता नहीं बल्कि गूगल लोकेशन माँगते हैं और लोकेशन पर पहुँचकर फ़ोन करते हैं कि आपके भेजे लोकेशन तक आ गया हूँ, तब जाकर फ़ोन करते हैं और पूछते हैं कि कहां आना है।

ये भी पढ़ें

विधायक पर वारः थोड़ी सी तू..तू.. मैं…मैं… और धाँय से चली गोली, तीन के ख़िलाफ़ मुकदमा

आज के दौर में Google Maps एक अत्याधुनिक नेविगेशन टूल बन चुका है, जो न केवल रास्ता दिखाने में मदद करता है, बल्कि सफर को आसान और किफायती भी बनाता है। खासकर, इसका ‘Avoid Tolls’ फीचर टोल टैक्स बचाने और कम खर्च में यात्रा करने का विकल्प भी देता है। यह फीचर आपको ऐसे रूट दिखाता है जहां टोल टैक्स नहीं लगता। इसके अलावा, यह भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचने में मदद करता है, जिससे आपका समय और पैसा दोनों बचता है। बस ज़रूरी है कि आप गूगल लोकेशन एंड्रायड फ़ोन में ही चलाएँ।

एक्टिवेट करने का तरीका

  1. अपने स्मार्टफोन में Google Maps खोलें।
  2. यात्रा की शुरुआत और पहुँचने का स्थान डालें।
  3. स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  4. ’Route Options’ पर जाएं और ‘Avoid Tolls’ और ‘Avoid Motorways’ विकल्प को ऑन करें।

इसके बाद यह आपको ऐसा रूट दिखाएगा जहां टोल टैक्स नहीं लगेगा और आपका सफर किफायती और सुगम हो जाएगा।

गूगल मैप मोबाइल में रखने के फायदे

  1. टोल टैक्स की बचत।
  2. कम ट्रैफिक वाले रूट का चयन।
  3. लंबी यात्राओं के दौरान खर्च में कटौती।

Google Maps  का यह फीचर ट्रैवलर्स के लिए एक वरदान है। इसे आजमाकर आप अपनी यात्रा को न केवल किफायती बल्कि स्मार्ट भी बना सकते हैं।

Business Technology

AI समिट इंडिया 2026 लाइव अपडेट्स: हेल्थकेयर सेक्टर में आज हो सकते हैं बड़े ऐलान

भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में आयोजित AI Summit India 2026 का आयोजन हुआ। यह समिट एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और भविष््य की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसमें दुनियाभर की टॉप ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लीडर्स और अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिकल लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह पहली बार है जब […]

Read More
homeslider Science & Tech Technology

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘AI फेस्ट – 2026’ रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़/भारत । युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। […]

Read More
Crime News homeslider National Technology

क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

अब इंसान स्मार्ट हो या न हो, उसका फोन जरूर स्मार्ट होगा। जाहिर है आप अपने स्मार्ट फोन से लगाव भी रखते होंगे। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि आपके स्मार्ट फोन पर किसी ‘और’ की बुरी नजरें भी जमी हुई हैं। वह आपके निजी डाटा के साथ-साथ आपकी कई निजी जानकारियां चुराने की […]

Read More