नौतनवां में ED की छापेमारी, कपड़ा व्यवसायी के घर जांच जारी, व्यापारियों में हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज । भारत-नेपाल सीमा से सटे व्यावसायिक कस्बा नौतनवां के मुख्य मार्ग के एक्सिस बैंक के पास आज तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक कपड़ा व्यवसायी के घर पर छापा मारा। सुबह से ही जांच में जुटी ईडी टीम के साथ बैंक और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं।  सूत्रों के अनुसार, लगभग एक दर्जन सदस्यीय जांच दल ने कपड़ा व्यवसायी गणेश मद्धेशिया के घर पर कार्रवाई शुरू की। टीम व्यवसायी और उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई रुपये के बड़े लेनदेन से जुड़े मामले में की जा रही है।

ED की छापेमारी के कारण स्थानीय व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि, जांच टीम के सदस्य इस मामले में कोई जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। छापेमारी अभी भी जारी है और मामले की पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की नजरें इस कार्रवाई के परिणाम पर टिकी हुई हैं।

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More