बहराइच हिंसा के के बाद अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार

लखनऊ । बहराइच के  महराजगंज इलाके में बवाल के बाद अब योगी सरकार अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पहले से ही अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। राजस्व व लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की है। हालांकि, इस मसले पर अधिकारी कुछ भी बोलने से अभी बच रहे हैं, बवाल के मुख्य आरोपी समेत 30-40 मकान अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम की जाने वाली जाने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

ग्रामीणों की शिकायत पर कुछ दिन पूर्व महसी के विभिन्न कस्बों में चौक चौराहों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। महराजगंज कस्बे में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण का चिन्हांकन कर निशान लगाए जा चुके हैं। प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बवाल के बाद एक बार फिर कस्बे में अभियान चलने के आसार दिखाई देने लगे हैं। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जरूर चलेगा और इसकी जद में बवाल के आरोपितों का आशियाना भी जद में आना तय है। अतिक्रमण हटाए जाने के सवाल पर एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बस इतना ही कहा कि आटो पार्ट या फिर कुछ ऐसी दुकानें होती हैं, जहाँ दुकानदार अतिक्रमण कर लेते हैं। ग्रामीणों ने फिर से अतिक्रमण की शिकायत की है। जांच कराई जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस के साथ ही आगे बढ़ेगा अखिलेश का समाजवाद

ग्रामीणों का कहना है महराजगंज कस्बे में दुकानदार टीन शेड लगाकर अतिक्रमण किए हुए हैं, जिससे रास्ता सकरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के मानक के अनुसार सड़क नहीं बची है। इससे शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रमों में भीड़ होने के चलते आवागमन में दिक्कतें होती हैं। महराजगंज बवाल भी अतिक्रमण का कारण माना जा रहा है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बनाए 140 “SIR योद्धा”

सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह की सराहनीय पहल बूथ स्तर पर मतदाता सूची पर निगरानी रखेंगे योद्धा नया लुक संवाददाता लखनऊ। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहने पाए और अवैध मतदाता सूची में रहने नहीं पाए। प्रदेश के मुख्यमंत्री की इस मंशा के अनुरूप सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह ने मतदाता […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का 10वां बजट पेश, नई योजनाओं के लिए ₹43,565 करोड़ का प्रावधान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना 10वां बजट पेश कर एक अहम राजनीतिक और प्रशासनिक पड़ाव हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। खास बात यह रही कि इस बार नई योजनाओं के […]

Read More