अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर योगी सरकार का तोहफा

  • परिवहन निगम ने वातानुकूलित जनरथ व शताब्दी सेवाओं के किराये में की लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी
  • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिवस (25 दिसंबर) से लागू होगा नया किराया

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को 100वीं जयंती है। इस उपलक्ष्य में योगी सरकार की तरफ से जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में योगी सरकार 25 दिसंबर से परिवहन निगम की वातानुकूलित व शताब्दी सेवाओं के किराए में 20 फीसदी की कमी करेगी। यह छूट 25 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित बस सेवाओं को जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती के अवसर पर प्रदेश की जनता को कम किराये का सौगात देने जा रही है। शीतकाल में अधिक से अधिक यात्रियों को वातानुकूलित आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किराये में कमी की जा रही है। इससे यात्रियों को कम किराया पर शीतकाल में आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही निगम की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा, जिससे आय में  वृद्धि होगी।

परिवहन मंत्री के मुताबिक यात्री किराये में लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी की गयी है। वातानुकूलित 3X2 जनरथ/शताब्दी बस का किराया 25 दिसम्बर 2024 से 1.63 रुपये प्रति किमी. प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति यात्री प्रति किमी. तक होगा। इसके अलावा 2X2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपये प्रति किमी. की जगह 1.60 रुपये यात्री प्रति किमी. होगा।

Analysis homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा–कांग्रेस को ओवैसी के चलते मुस्लिम वोटों के बंटवारे की चिंता

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम मतदाता सदैव निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी एकजुटता और रणनीतिक वोटिंग ने कई चुनावों के परिणाम बदल दिए हैं। प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब बीस प्रतिशत है, जो सवा चार सौ विधानसभा क्षेत्रों में से सवा सौ से अधिक पर अपना प्रभाव डालती है। इनमें सत्तर क्षेत्र ऐसे […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

अखिलेश बढ़ाएंगे PDA का दायरा, लक्ष्य 360 सीटें जीतना

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति को और मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी का मुस्लिम वोट बैंक, जो कभी मुलायम सिंह यादव का सबसे मजबूत किला था, हाल के उपचुनावों में कमजोर पड़ा […]

Read More
Kannauj Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

किसके दबाव में हुई कन्नौज जेल अधीक्षक पर कार्यवाही!

फरारी होने के करीब डेढ़ माह बाद हुई अधीक्षक पर कार्रवाई अयोध्या जेल में फरारी के चंद घंटे बाद ही हो गई थी कार्रवाई राकेश यादव  लखनऊ। अयोध्या जेल में दो बंदियों की फरारी होने के चंद घंटे बाद ही वरिष्ठ अधीक्षक समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही कर दी गई जबकि इससे […]

Read More