भारत को बिजली बेचकर नेपाल ने कमाया अरब रुपये

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 के मध्य जुलाई से दिसंबर तक नेपाल ने 13.04 अरब नेपाली रुपये या लगभग 8.15 अरब भारतीय रुपये की 1.76 अरब यूनिट बिजली हिंदुस्तान को निर्यात किया है।

बरसात में होता है बिजली का निर्यात

बताया गया है कि बिजली की औसत दर प्रति यूनिट 7.39 नेपाली रुपये या 4.63 भारतीय रुपये है। NEA के प्रवक्ता चंदन घोष ने कहा कि नेपाल पिछले कुछ वर्षों से बरसात के मौसम में भारत को बिजली निर्यात करता है। NEA ने द्विपक्षीय बिजली बिक्री समझौते के अनुसार अधिशेष बिजली हरियाणा और बिहार को प्रतिस्पर्धी दरों पर बेची।

सर्दियों में निर्यात बंद

हालांकि, सर्दियों के आगमन के साथ नेपाल ने अब निर्यात बंद कर दिया है और भारत से बिजली आयात (Electricity import)करना शुरू कर दिया है। NEA को अब तक प्रतिस्पर्धी बाजार और मध्यम अवधि के बिजली बिक्री समझौतों के तहत 28 परियोजनाओं से बनी 941 मेगावाट बिजली को भारतीय बाजार (Indian Market) में बेचने के लिए भारत (India) से मंजूरी मिल चुकी है।

Business

ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने […]

Read More
Business

शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी […]

Read More
Business

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल […]

Read More