बांग्लादेश पर त्रिपुरा का 200 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया

  • त्रिपुरा सरकार का आभार और बकाया भुगतान का इंतजार,
  • मुख्यमंत्री ने कहा-निर्णय लंबित

बांग्लादेश। त्रिपुरा सरकार ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को 200 करोड़ रुपये बिजली बकाया होने के बावजूद बिजली आपूर्ति रोकने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि NTPC विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के बीच हुए समझौते के तहत त्रिपुरा हर दिन 60-70 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करता है। लेकिन, बकाया भुगतान न होने से स्थिति जटिल हो रही है।

CM ने बताया कि त्रिपुरा सरकार ने आभार व्यक्त करते हुए बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति शुरू की थी, क्योंकि बिजली उत्पादन संयंत्र की मशीनरी बांग्लादेशी क्षेत्र और चटगांव बंदरगाह के माध्यम से लाई गई थी। उन्होंने कहा, कि बांग्लादेश ने हमें 200 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है, और बकाया राशि हर दिन बढ़ रही है। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही भुगतान करेंगे ताकि आपूर्ति में रुकावट न आए।

त्रिपुरा ने मार्च 2016 में बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति शुरू की थी। दक्षिणी त्रिपुरा के पलाटाना में स्थित ONGC त्रिपुरा पावर कंपनी (OTPC) के गैस आधारित 726 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाले संयंत्र से यह बिजली उत्पादित होती है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि बकाया राशि नहीं चुकाई जाती है तो बिजली आपूर्ति जारी रखने की समयसीमा को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। (BNE)

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More