Headline

महराजगंज जिले के कसमरिया गांव में तेंदुए के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल,

  • अस्पताल में भर्ती,ग्रामीणों में दहशत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले के सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के ग्रामसभा कसमरिया में सोमवार को एक तेंदुए ने आतंक मचा दिया। दोपहर करीब  तीन बजे कब्रिस्तान में घास चर रही एक बकरी को तेंदुए ने अपनी चपेट में लेकर मार डाला। इसके बाद 17 वर्षीय एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दो शावकों के साथ नर व मादा तेंदुआ कसमरिया गांव के समीप पोखरे के पास कब्रिस्तान की तरफ आ गए थे। बकरी को मारने के बाद तेंदुआ पास में खड़े 17 वर्षीय प्रदीप भारती पर झपट्टा मारा । तेंदुए के हमले से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

तेंदुए और उसके बच्चों की मौजूदगी से गांव में पूरी तरह दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और सिंदुरिया पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के डर से वे घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दक्षिणी और उत्तरी चौक रेंज के रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को पकड़ने के लिए कब्रिस्तान की झाड़ियों में पिंजरा लगाया गया।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए और उसके बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। साथ ही, सिंदुरिया थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग दिया। वन विभाग और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए और उसके बच्चों को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास जारी हैं। देर शाम तक तेंदुए कब्रिस्तान की झाड़ियों से बाहर नहीं आए, लेकिन वन कर्मियों ने उन्हें पकड़ने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More
Purvanchal

नौतनवा में गैस संकट पर जनविस्फोट: खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी जनता, पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब यहां विकराल रूप ले चुकी है। शुक्रवार को इस समस्या को लेकर जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर खाली सिलेंडर हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया […]

Read More
Purvanchal

चार दशक के बाद बाहुबली मुक्त हुई 316 नौतनवां विधानसभा की सीट पर 2027 के चुनाव में एक बार फिर बाहुबलियों की नजर?

नौतनवां विधानसभा क्षेत्र को लेकर BJP को एक बार फिर पंकज चौधरी पर टिकी हैं निगाहें उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की नौतनवां विधानसभा सीट पर साल 2022 में दो बाहुबलियों की लड़ाई में तीसरे ने बाजी मार ली। भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने 40 वर्षो के मिथक […]

Read More