Headline

बेखौफ चोर, बेबस पुलिस: इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर लाखों की चोरी

  • पुलिस अफसर मौके पर, कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी
  • लॉकर काटे, दीवार काटकर अंदर घुसे चोर
  • पुलिस CCTV फुटेज कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है,

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में दुकान या फिर बैंक की सुरक्षा के लिए सावधान रहिए। चोरों में अब पुलिस का खौफ नहीं है। आम आदमी तो दूर की बात बेखौफ चोर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर इंडियन ओवरसीज बैंक को निशाना बनाकर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए। चिनहट क्षेत्र के मटियारी पुलिस चौकी से से कुछ दूरी पर स्थित ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर चोरी होने के बाद अब खाकी की नींद उड़ी हुई है। पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ भी की लेकिन अभी तक चोरों का कुछ सुराग नहीं लगा है। मामला बैंक से जुड़ा है, लिहाजा क्राइम ब्रांच को भी चोरों की तलाश लगा दिया गया है।

खाली प्लॉट से घुसे बदमाश

चिनहट क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक में शनिवार रात बदमाशों ने सेंध लगा दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बैंक की दीवार काटने के बाद लॉकर की दीवार काटकर नकदी के अलावा लाखों के जेवरात लेकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंडियन ओवरसीज बैंक, चिनहट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर है। फर्नीचर की दुकान के पीछे से दीवार काटकर चोरों ने अंदर जाने का प्रयास किया।

सोती रही पुलिस और होती रही चोरी

बैंक में कितने की चोरी हुई है इस बात की अभी छानबीन चल रही है लेकिन चोरों के हौसले का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चिनहट थाना की पुलिस चौकी बैंक से थोड़ी दूर स्थित है बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी सोते रहे और चोरी होती रही।

लापरवाही: बिना सुरक्षा के चल रहा था बैंक

न बजा अलार्म और न ही काम किया CCTV कैमरा

राजधानी में बेखौफ अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक के बाद एक बढ़ती आपराधिक वारदात से लोग दहशत में हैं। पुलिस की सक्रियता पर गौर करें तो इससे पहले भी मटियारी चौराहे के पास बदमाशों ने बैंक की एटीएम में चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। शनिवार की रात इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर हुई चोरी की घटना कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। मटियारी चौराहे के पास स्थित ओवरसीज बैंक जिस जगह यह दुस्साहसिक वारदात हुई वहां हमेशा देर रात तक भीड़भाड़ रहती है। दरअसल इस क्षेत्र में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस की गश्त फेल होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि बैंक में सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इस मामले में पुलिस बैंक मैनेजर संदीप सिंह से जानकारी एकत्र कर रही है।

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More