जीएसटी सरलीकरण के लिए कमिश्नर को सौंपा सुझाव पत्र

  • सर्वहित व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर से की मुलाकात

लखनऊ। जीएसटी काउंसिल की होने वाली 55वीं बैठक में जीएसटी सुधारो के लिए व्यापारियों द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदु एक पत्र के माध्यम से जीएसटी कमिश्नर उत्तर प्रदेश डॉ नितिन बंसल को दिया। जीएसटी कमिश्नर उत्तर प्रदेश डॉ नितिन बंसल से अनुरोध किया गया कि कृपया इन सुझावों का अवलोकन करे, व्यापारी चाहते हैं कि यह बिंदु आप के माध्यम से जीएसटी काउंसिल तक पहुंचे और जीएसटी काउंसिल इन पर विचार कर जीएसटी की जटिलताओं को दूर करने हेतु आवश्यक निर्णय ले। व्यापारियों ने कई बिन्दुओं का मांग पत्र जीएसटी कमिश्नर को सौपा।

जिसमें जीएसटी में नोटिफिकेशन सर्कुलर बंद हो और सिर्फ सेक्शन रूल में बदलाव हो, जो भी चेंज हो वहीं सेक्शन को पढ़ते वक्त नजर आ जाए, इससे जीएसटी को समझने में आसानी होगी। पता ही नहीं लगता कौन सा सेक्शन कौन से नोटिफिकेशन से प्रभावित है। पहले नोटिफिकेशन के बाद 10वां नोटिफिकेशन कब आ गया पता ही नहीं चलता, जैसे सेक्शन 9 को पढ़ते वक्त वहीं क्लियर हो किस पर किन शर्तों के साथ किस डेट से एप्लीकेबल है। आप एक भी नोटिफिकेशन चूके और सब पढ़ पढ़ाया खराब, सबसे पहले कानून को सरल रूप में लिखा जाए।

जीएसटी कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि आपका यह सुझाव पत्र जल्द ही जीएसटी काउंसिल को भेजा जाएगा। जीएसटी कमिश्नर से मिलने वाले व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में सर्वाधिक सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव के साथ अफज़ल अहमद उपस्थित रहे।

Biz News Business

GST दरों में छूट का लाभ आम लोगों को मिले-यह सुनिश्चित करे सरकार : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती करके आम लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास हुआ है लेकिन अब यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस पहल से खास लोग ही नहीं बल्कि जन सामान्य लाभान्वित हों। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने […]

Read More
Biz News Business

New GST Rates : 22 सितंबर से क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा? ये रही पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। नए GST सुधारों के तहत कई वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है, जिससे ये चीजें सस्ती होंगी। सरकार ने आम आदमी को राहत देते हुए GST में बड़ा परिवर्तन किया है। इस नए रेट के आ जाने से कई वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी और आम आदमी को इसका बड़ा लाभ मिलने लगेगा। […]

Read More
Biz News Business

GST काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकेतों को भांपते हुए GST कौंसिल ने आज तीन सितंबर को GST सिस्टम में सिर्फ दो स्लैब-5% और 18% रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक जीएसटी काउंसिल ने 12% और 18% के स्लैब को हटा दिया […]

Read More