घर में घुसकर बदमाशों ने मचाया कोहराम, लूट का विरोध करने पर एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

  • जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
  • रायबरेली जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र रविवार रात बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। लूट का विरोध करने पर लुटेरों ने एक व्यक्ति पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया और घर में रखी नकदी सहित हजारों रुपए कीमत के जेवरात लूट ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र स्थित नरसवा गांव निवासी 55 वर्षीय उमाशंकर पत्नी के साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी पत्नी माधुरी अपनी बेटी रेखा निवासी बेनी माधवगंज रालपुर गई हुई थी। मृतक का बेटा राजेश घर से एक किलोमीटर दूरी पर रहता है। घर पर उमाशंकर अकेले थे।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बदमाश सामने के दरवाजे से घर के अंदर घुसे। अधेड व्यक्ति को अकेला पाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। बदमाशों ने पहले अधेड़ को प्लास्टिक की पाइप से गला घोंटा। बदमाशों को जब अधेड़ की मौत हो जाने का भरोसा नहीं हुआ तो राड और फावड़े के डंडों से पीट पीट कर मार डाला। घर में रखें करीब पांच लाख रुपए कीमत के जेवर व सत्तर हजार रुपए नगद बदमाश उठा ले गए। अधेड़ घर में किराना की दुकान करता था। बदमाशों ने कमरे के साथ-साथ दुकान का भी ताला तोड़कर रखे सामान को उठा ले गए।
सोमवार सुबह होने पर जब मृतक का नाती राज दूध लेने घर पहुंचा तो अधेड़ को खून में लथपथ देख कर रोने चिल्लाने लगा। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों का मजमा मौके पर लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। करीब दो घंटे बाद एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा, फॉरेंसिक टीम पहुंच कर घटनास्थल से जायजा लिया। मौके पर सर्विलांस टीम, एसओजी। सहित कई टीमें घटना को खुलासा करने में लग गई है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More