डॉक्टर-फार्मासिस्ट की अवैध वसूली बनी जानलेवा!

  • मोटी रकम देकर जेल के बाहर अस्पताल में मौज करते बंदी
  • जेलों में तैनात डॉक्टरों और फार्मासिस्ट के नहीं होते तबादले

राकेश यादव

लखनऊ। प्रदेश की जेलों में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली बंदियों के लिए जानलेवा बन गई है। जेलों में बंद बंदियों का कहना है कि जेल अस्पताल में बगैर सुविधा शुल्क दिए इलाज ही नहीं होता है। मोटी रकम देने वाले बंदियों को जेल के बाहर के जिला अस्पताल भेज दिया जाता है, वही पैसा नहीं देने वाले बंदियों को फार्मासिस्ट लाल, पीली, हरी गोलियां देकर टरका देते है। यही वजह है कि जेल में बंदियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिलचस्प बात यह है जेल अस्पताल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली में जेल प्रशासन की भी हिस्सेदारी होती है।

झांसी जेल प्रशासन ने विकलांग बंदी को भेजा तन्हाई बैरक

प्रदेश की जेलों में बंदियों को  उपचार मुहैया कराने के लिए प्रत्येक जेल में जेल अस्पताल स्थापित किए गए। जेल अस्पताल में चिकित्सा विभाग की ओर से डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात किए जाते है। शासन की ओर से जेल अस्पताल के प्रति वर्ष करोड़ों रुपए का बजट आवंटित किया जाता है। अस्पताल में उपकरणों और दवाइयों के लिए आवंटित किया गया यह बजट जेल अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की कमाई का जरिया बन गया है। जेल अस्पताल में उन्हीं बंदियों का इलाज होता है जो सुविधा शुल्क देने में सक्षम होते हैं। पैसा नहीं देने वाले बंदियों का समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। समय पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से दम तोड़ दे रहे हैं।

आईजी जेल से संभाले नहीं संभल रहा जेल विभाग! प्रदेश की जेलों में थमने का नाम नहीं ले रहीं घटनाएं

सूत्रों का कहना है कि जेल अस्पताल डॉक्टर और फार्मासिस्ट की कमाई का अड्डा बन गया है। डॉक्टर धनाढ्य बंदियों से मोटी रकम लेकर उन्हें जेल के बाहर जिला अस्पताल एवं अन्य सस्पतालों में भेज देते हैं। जेल डॉक्टर, फार्मासिस्ट और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की साठ- गांठ से बंदी महीनों जेल के बाहर मौज करते नजर आते है। यही नहीं जेल अस्पताल के डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने बंदियों के उपचार के लिए दाम निर्धारित कर रखे है। एक हफ्ते तक जेल अस्पताल में रहने के लिए पांच हजार रुपए वसूल किए जाते है। बंदियों को “स्पेशल डाइट” लिखवाने के लिए डॉक्टर को ढाई हजार से पांच हजार रुपए तक की वसूली की जाती है। उधर इस संबंध में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ने इसे चिकित्सा विभाग का मामला बताते हुए कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

रायबरेली जेल में नहीं चलता कोई नियम-कानून! बंदी की मौत के बाद आए दिन हो रहे नए-नए खुलासे

समय पर नहीं मिलता बंदियों को उपचार!

हाल के दिनों में प्रदेश की रायबरेली, झांसी, मैनपुरी, वाराणसी, मऊ, महोबा, इटावा, प्रयागराज जेल समेत अन्य जेल हुई बंदियों की मौत के मामलों में परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई। वाराणसी जेल में बंदी की मौत के बाद इस कदर हंगामा हुआ कि आक्रोशित भीड़ में दारोगा की ही पिटाई कर दी। आगरा जेल में तो सुरक्षाकर्मी मृतक बंदी को अस्पताल के बाहर ही छोड़ कर भाग गए थे। मृतक बंदियों के परिजनों का आरोप है कि जेल और जेल अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से आए दिन जेलों में बंदी दम तोड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री का निर्देश जेल अफसरों के ठेंगे पर! जेलों पर तैनात अधिकारी नहीं उठाते CUG फोन

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More