झारखण्ड: दूसरी JPSC नियुक्ति घोटाला: 12 साल बाद 12 लोगों का दाग, CBI ने दायर की चार्जशीट

  • तत्कालीन अध्यक्ष समेत कई अफसर कठघरे में
  • 12 साल बाद आए इस फैसले से लोग हैरत में

नया लुक ब्यूरो

रांची। दूसरी जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले में सीबीआई ने करीब 12 साल बाद अपनी जांच पूरी करने के बाद रांची सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 70 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। चार्जशीट में ऐसे अधिकारियों का नाम भी शामिल है, जो प्रमोशन पाकर डीएसपी से एसपी बन चुके हैं। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में यह खुलासा किया है कि जेपीएससी के तत्कालीन सदस्य और को-आर्डिनेटर के कहने पर 12 परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ा दिये गये थे।

कई अभ्यर्थियों की कॉपियों में काट-छांट कर नंबर बढ़ाये गये और सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू में मिले वास्तविक नंबर को भी बढ़ाया गया। सीबीआई की चार्जशीट में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, राधा गोविंद सिंह नागेश, एलिस उषा रानी सिंह, अरविंद कुमार, सोहन राम, प्रशांत कुमार लायक, राधा प्रेम किशोर, विनोद राम, हरि शंकर बराईक, हरि शंगर सिंह मुंडा, रवि कुमार कुजुर, मुकेश कुमार महतो, एसए खन्ना, बटेश्वर पंडित, कोआर्डिनेटर परमानंद सिंह, अल्बर्ट टोप्पो, एस अहमद, नंदलाल, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, कानुराम नाग, लाल मोहन नाथ शाहदेव, प्रकाश कुमार, कुमारी गीतांजलि, संगीता कुमारी, रजनिश कुमार, शिवेंद्र, संतोष कुमार चौधरी, कुमार शैलेंद्र और हरि उरांव का नाम शामिल है।

हाईकोर्ट ने साल 2012 में सीबीआई को सौंपा था जांच का जिम्मा

ज्ञातव्य है कि झारखंड हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान वर्ष 2012 में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। इससे पहले इसी वर्ष मई में 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी थी। सीबीआई ने जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ। दिलीप प्रसाद, तत्कालीन वरीय सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, सदस्य राधा गोविंद सिंह, नागेश, शांति देवी, परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी के अलावा अपर समाहर्ता रैंक के अधिकारी सहित 37 के खिलाफ जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल की थी।

National

पुडुचेरी में PM मोदी का रोड शो, NDA के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर चुनाव प्रचार को नई धार दी। उन्होंने शहर में एक भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और उनका उत्साह साफ नजर आया। प्रधानमंत्री […]

Read More
National

मौसम का बदला मिजाज, कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी समेत कई राज्यों में चेतावनी

उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते दो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खासकर 3, 4 और 7 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगा। जम्मू-कश्मीर में […]

Read More
homeslider National Politics West Bengal

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

मालदा कांड पर NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बंगाल चुनाव में बढ़ा घमासान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सख्ती, मालदा केस NIA को ममता का पलटवार नया लुक डेस्क पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई गंभीर घटना ने देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था दोनों […]

Read More