मैनपुरी: करहल में मतदान के दौरान दलित युवती की हत्या 


  • बोरे में शव मिलने से सनसनी 
  • सपा नेता पर हत्या किए जाने का आरोप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मैनपुरी जिले के करहल में मंगलवार को उपचुनाव का मतदान चल रहा था कि इसी दौरान एक दलित युवती की बोरे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती दो दिनों से लापता था, जिसकी घर वाले के लोग तलाश में जुटे थे।

बताते चलें कि करहल कस्बा निवासी एक युवती की हत्या करने के बाद युवती के शव को बोरे में भरकर कर नगला अंती के पास फेंक दिया गया। उसका शव बुधवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

विधानसभा उपचुनाव को लेकर जहां करहल में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे । इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि नगला अंती के पास एक बोरे में किसी युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान 23 वर्षीय दुर्गा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवती मंगलवार से लापता थी।

युवती के लापता होने के बाद परिजन तलाश कर रहे थे। बुधवार की शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की हत्या किसने और क्यों कि अभी इन सवालों के जबाव को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More