पुलिस डाल-डाल और हत्यारे पात-पात, एक सप्ताह बाद भी पुलिस को नहीं मिले कातिल

चिनहट क्षेत्र में कारोबारी फरीद अनवर हत्याकांड का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट में छह दिन पहले गला कसकर कारोबारी फरीद अनवर का कत्ल करने वालों तक पुलिस पहुंच नहीं पा रही है। दबिश के पहले ही संदेह के दायरे में आए हत्यारे ठिकाने बदल दे रहे हैं। एसीपी पूर्वी की क्राइम टीम और चिनहट पुलिस की संयुक्त टीमें अलग-अलग दिशाओं में डेरा डाले हुए है। पुलिस ने कातिलों की गर्दन तक पहुंचने के लिए छह दिनों में छह तरीके की योजनाएं तैयार की, लेकिन हत्यारों का कुछ सुराग नहीं लगा पाई। जिम्मेदार पुलिस अफसरों से जब भी इस बाबत बात हुई तो वही रटा-रटाया जवाब मिला कि प्रयास जारी है और जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

सनद रहे कि इंदिरा नगर निवासी 43 वर्षीय फरीद अनवर का खून से लथपथ शव छह दिन पहले कठौता झील के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। पहले तो इस मामले में पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि फरीद अनवर की मौत बीमारी से नहीं बल्कि उनकी गला कसकर मौत की नींद सुलाया गया था।

जानकार बताते हैं कि इस मामले में पुलिस ने करीबियों से लेकर शक के दायरे में आए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिल सका। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुलिस का संदेह जिन लोगों पर गहरा रहा है वह शहर छोड़कर भाग चुके हैं। पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश में लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों में डेरा डाले हुए है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस जिस ठिकाने को चिन्हित कर पहुंचती है, आरोपी वहां से निकल चुके होते हैं। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में इधर-उधर भटक रही है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि कुछ सुराग मिले हैं उसी आधार पर पुलिस की टीमें काम कर रही है।

Central UP

बेहतर समन्वय से बनेगा भविष्य का फार्मा इकोसिस्टम : सुनील

शिक्षा, उद्योग, नवाचार, रेगुलेटरी और फार्मेसी प्रैक्टिस के बेहतर और लगातार समन्वय की जरूरत भारतीय फार्मेसी शिक्षा के वास्तुकार: प्रो. महादेव लाल श्रॉफ को  किया याद लखनऊ। भारत देश में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम एल सराफ के जन्मदिन के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों चिकित्सालय फार्मेसी संस्थानों उद्योगों आदि […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

महापौर के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य हुए शामिल लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा समेत तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। […]

Read More
Central UP

पुलिस मुख्यालय में खेली गई फूलों की होली, हुआ होली मिलन समारोह

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियो एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ […]

Read More