वर्दी में गुंडे: दामन दागदार, हाकिम लाचार, चिल्लाता रहा युवक और पुलिस बरसाती रही लाठियां

हसनगंज, विकासनगर व चिनहट के बाद अब SGPGI पुलिस ने चोरी के आरोप में लाकर युवक को दिया थर्ड डिग्री

ए. अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी के दागी पुलिसकर्मी हसनगंज, विकासनगर व चिनहट के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। SGPGI की वृन्दावन चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने एक युवक को चोरी  के आरोप में ले आई और उसके साथ क्रूरता से पेश आई तो एक बार फिर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

थर्ड डिग्री दिए जाने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायर वीडियो में सीतापुर निवासी  रोहित तिवारी ने वायरल हुई वीडियो में आप बीती बताई है तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। रोहित मड़ियांव क्षेत्र के फैजुल्लागंज में रहता है और शटरिंग का काम करता है।

रोहित के मुताबिक बीते तेरह नवम्बर को मोबाइल चोरी के मामले में फैजुल्लागंज चौकी पर बुलाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की और छोड़ दिया था लेकिन थोड़ी ही देर बाद पीजीआई की वृन्दावन चौकी से उसे फोन करके पूछताछ के लिये बुलाया था।

आरोप है कि वृन्दावन चौकी में मौजूद चौकी इंचार्ज विकास तिवारी के सामने दीवान आशुतोष सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने निर्दयता की सारी सीमाएं पार कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने पुलिस द्वारा दिए गए जख्म पर मरहम लगाते हुए पुलिस को लाइन का रास्ता दिखा दिया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया।

Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More