बदहाल हो रही व्यवस्थाः सूबे की जेलों में चार दिन में तीन बंदियों की मौत

  • जेलों में नहीं थम रहा बंदियों की मौत का सिलसिला
  • दो माह में करीब एक दर्जन से अधिक बंदियों की मौत

राकेश  यादव

लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिन में तीन बंदियों की मौत हो गई। राजधानी लखनऊ जिला जेल, बरेली और महोबा जिला जेल में एक एक बंदी की मौत हो गई। दो माह के अंतराल में करीब एक दर्जन से अधिक बंदियों की जेलों में मौत हो चुकी है। बंदियों के लगातार मौतों ने कारागार मुख्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी की जिला जेल में एक विचाराधीन बंदी शानू सिंह (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैंट थाना के इब्राहिमपुर नीलमथा निवासी शानू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक बंदी की मां का आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन के उपचार में लापरवाही की वजह से मेरे बेटे की मौत हो गई। उधर जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी की मौत हार्ट अटैक से हुई।

दूसरी घटना महोबा जिला जेल में हुई। जेल में बंद कैदी हृदेश उर्फ मोनू की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही कैदी के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने मौत की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कैदी मोनू मध्य प्रदेश का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि समय रहते उचित इलाज मिलने से मोनू की जिंदगी बच जाती।

उधर बरेली जेल में बंद सिरौली थाना क्षेत्र का रहने वाले श्यामवीर (34) ने बीते शनिवार को आत्महत्या कर ली। बंदी श्यामवीर की पत्नी पुष्पा ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए काम न करने के एवज में मशक्कत के दो हजार रुपये मांग रहे थे। जिसके चलते पिटाई की जाती थी। उसी से परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। जेलर ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जाएगी। जेलों में लगातार हो रही मौतों ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अवैध वसूली के संबंध में अधिकारियों ने कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया।

homeslider Raj Dharm UP

सदन में छलका नेता प्रतिपक्ष का दर्द, बोले- ‘अधिकारी नहीं उठाते जनप्रतिनिधियों के फोन’

आदेश शुक्ला लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सदन में कहा कि जिले स्तर के अधिकारी और थानेदार जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि थानेदार हमारा फोन […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

गरजे योगी, कहा-बीमारू राज्य से आज विकसित राज्य की ओर बढ़ा यूपी

सूबे में महिलाएं नहीं थी सुरक्षित, व्यापारी कर रहे थे आत्महत्या डबल इंजन सरकार ने नौजवानों को नई पहचान देने का किया है काम कहीं योगी ने संकेतों में दिया बड़ा संदेश या फिर विपक्ष को घेरने की कवायद SIR जैसे जटिल मुद्दे पर योगी ने रखा सरकार का पक्ष, कहा-निर्वाचन आयोग की कार्यवाही विजय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

BSP सुप्रीमो ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, कई राज्यों व मंडलों के नए प्रभारी नियुक्त

राजनीतिक गलियारों में खुसुर-पुसुर जारी-‘BJP के इशारे पर चल रही हैं मायावती’ अपने परम्परागत वोटों को बचाने के लिए मायावती को एक बार फिर करनी होगी मजबूत तैयारी मधुकर त्रिपाठी लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा बदलाव किया है। इसी कड़ी में उन्होंने […]

Read More