मिथुन, कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए आज सितारें दे रहे हैं शुभाशुभ फल, जानें…

आज का राशिफल व पंचांग- 21 सितम्बर, 2024, शनिवार

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

21 सितंबर 2024 : संकष्टी चतुर्थी आज।

21 सितंबर 2024 : विश्व शांति दिवस आज।

22 सितंबर 2024 : गुरु नानकदेव का पुण्य दिवस कल।

22 सितंबर 2024 : अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस कल।

आज का राशिफल- 21 सितम्बर, 2024, शनिवार

मेष राशि : आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक हालत में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ राशि : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे, पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन राशि : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

कर्क राशि : आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह राशि : वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या राशि : बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला राशि : सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु राशि : धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर राशि : रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुम्भ राशि : नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग हैं।

मीन राशि : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन की सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

आज का पंचांग- 21 सितम्बर 2024, शनिवार

तिथि चतुर्थी 06:15 PM

अगले दिन

नक्षत्र भरणी 00:36 AM

करण बव, 07:43 AM,

बालव 06:15 PM

पक्ष कृष्ण

योग व्याघात 11:35 AM

वार शनिवार

सूर्योदय 06:09 AM

सूर्यास्त 06:18 PM

चन्द्रमा मेष

राहुकाल 09:11 – 10:42 AM

विक्रमी संवत् 2081

शक सम्वत 1946 (क्रोधी)

मास अमांत भाद्रपद

मास पूर्णिमांत आश्विन

शुभ मुहूर्त अभीजित 11:49 – 12:38 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9116089175 पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजे।

Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। राजेन्द्र गुप्ता मेष: आज तनाव की कुछ घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं […]

Read More
Astrology homeslider

आज का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता राजेन्द्र गुप्ता मेष : वाणी पर संयम रखें। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो […]

Read More