व्यापारी संगठन ने दिल्ली में की राजनाथ से मुलाकात

  • ऑनलाइन व्यवसाय व्यापारियों का हो रहा नुकसान

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। बाज़ार में चल रही उठापटक और परेशानियों से निजात पाने के लिए लखनऊ के उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षामंत्री ने विस्तार से उनकी परेशानियों को सुना और निजात दिलाने का पूरा भरोसा भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज ने संयुक्त रूप से बताया की ऑनलाइन कारोबार ई-कॉमर्स से खुदरा व्यापार को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मार्केट के लोग सही माल बेच रहे हैं या डुप्लीकेट ये ग्राहक पता नहीं कर पाता। इसलिए वो अपने माल को औने-पौने दाम पर बेच देते हैं। ये थोड़े दिन सस्ता बेचकर मार्केट को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे है। इससे बाजारों में मध्यम वर्ग का व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहा हैं। वहीं ऑनलाइन व्यापार करने वाली ई-कॉमर्स कम्पनियाँ दिन-दूनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही हैं। कारण न उन्हें शो-रुम का किराया देना पड़ता है और न ही उन्हें किसी प्रकार का कोई कर्मचारी नियुक्त करना पड़ता है। इसके अलावा बिजली खर्च भी उन्हें नहीं होता।

संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है की व्यापारियों की जटिल समस्यायें व्यापारी पंचायत के माध्यम से सुनी जाएं। इसके अलावा व्यापारी आयोग का गठन किया जाना चाहिए। जिससे व्यापारियों की समस्याएं एक ही मंच पर सुनी जाएं। इसके अलावा 10 हजार व्यापारियों वाली बाजार अमीनाबाद बाजार का सुधारीकरण किया जाना चाहिये। अन्य समस्याओं के साथ पार्किंग की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है।

Business

ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने […]

Read More
Business

शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी […]

Read More
Business

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल […]

Read More