हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस, एक माह बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग

  • मां सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
  • सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के निलमथा स्थित विजय नगर सेक्टर बी निवासी परचून की दुकान चलाने वाले 29 वर्षीय मनीष गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता बीते तीन अगस्त 2024 को घर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। बेटे के घर न पहुंचने पर मां सुशीला देवी ने प्रार्थना पत्र देकर इसकी सूचना सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दी।

पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन करीब एक माह बीतने के बाद भी पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी कि आखिर मनीष कहां है और किस हाल में है। इस मामले में मनीष की मां सुशीला देवी ने कहा कि जब भी फरियाद लेकर थाने की दहलीज पर जाओ तो जवाब मिलता है कि मनीष की तलाश की जा रही है। पुलिस का कथित आश्वासन सुनकर सिसकियां भरते सुशीला देवी वापस फिर अपने घर की चौखट पर दाखिल हो जाती है।

वहीं अपने लाडले की एक झलक पाने के लिए सुशीला बेहाल है कि बेटा कहां और किस हाल में है। गौर करें इससे पहले भी कई मामलों में राजधानी लखनऊ पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो चुके हैं इसके बावजूद पुलिस अभी तक मनीष गुप्ता को खोजने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की लापरवाही से यही लग रहा है कि उसे किसी अनहोनी का इंतजार है। बताते चलें कि सुशीला देवी परिवार के साथ नीलमथा क्षेत्र स्थित विजय नगर में रहती हैं।

पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 29 वर्षीय बेटा मनीष गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता परचून की दुकान चलाता है। उन्होंने बताया कि बीते तीन अगस्त को मनीष गुप्ता घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। बेटे की पहले खोजबीन की सफलता न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। सुशीला देवी ने बताया कि घर पर एक लिखा पर्चा मिला है जिसमें किसी से लेन-देन की बात लिखी है।

बेटे की तलाश में अफसरों के दफ्तरों का चक्कर लगाने वाली सुशीला देवी का कहना है कि पुलिस पर बहुत भरोसा था कि उनके लाडले को खोज निकालेगी, अब वह टूट गई है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने इस मामले की छानबीन की पर अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More