पुलिस महकमा सतर्कः जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

  • किसी भी तरह के चूक की गुंजाइश न रखें अधिकारी-कर्मचारी
  • स्वयं जिम्मेदारों के साथ चेकिंग पर जाएं बड़े अफसर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष जन्माष्टमी 26 अगस्त यानी सोमवार को मनाई जाएगी। यूपी के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने जन्माष्टमी और चेहल्लुम के कार्यक्रम को देखते हुए विशेष तैयारी के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे और CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।

CCTV कैमरे में निगरानी होगी शोभायात्रा व चेहल्लुम: DGP

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने जन्माष्टमी तथा चेहल्लुम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की जाए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं पुलिस प्रबंध कराए जाएं। जिन स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे, वहां अलग से योजनाबद्ध तैयारी की जाए। शोभायात्रा जुलूसों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस प्रबंध करें और वीडियोग्राफी कराई जाए।  संवेदनशील – अतिसंवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों से भी चेकिंग करायी जाये। CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।

सोशल मीडिया रहेगी कड़ी नजर: DGP

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने भीड़ को काबू करने के लिए व्यापक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने एडीजी यातायात, रेलवे, जोन, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश दिए है। DGP ने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर फुट पेट्रोलिंग होगी। अधिकारी सोशल मीडिया की राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग करें। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खंडन किया जाए।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More