हरछठ व्रत : २५ अगस्त दिन रविवार को

हरछठ व्रत को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि इस साल हरछठ २४ अगस्त को है या २५ अगस्त को है. कुछ कैलेंडरों में व्रत को लेकर सही तारीख २४ अगस्त दी गई है, जबकि कुछ कैलेंडरों में २५ अगस्त को हरछठ व्रत बताया गया है. यहां ज्योतिष के अनुसार जानिए कब व्रत रखने से आपको व्रत का पूरा लाभ मिलेगा।

२४ या २५ अगस्त हरछठ व्रत २०२४ का शुभ मुहुर्त

अगस्त का महीना चल रहा है और इसी महीने में हरछठ का व्रत भी है. जिसे लेकर कुछ लोगों में कंफ्यूजन है कि आखिर हरछठ का व्रत कब करना है. कुछ लोगों का मानना है कि २४ अगस्त को हरछठ है. वहीं, अन्य कुछ लोगों का कहना है कि २५ अगस्त को हरछठ है. जिससे लोग हरछठ को लेकर कंफ्यूज है कि किस दिन इसका व्रत रखा जाए जिससे व्रत का पूरा लाभ मिले।

इस दिन करें हरछठ का व्रत होगा शुभ इस दिन करें हरछठ का व्रत, होगा शुभ

ज्योतिष के अनुसार ये जो हरछठ का त्योहार होता है, कुछ लोग इसे हलषष्ठी भी कहते हैं, तो कुछ लोग ललही छठ भी कहते हैं. हरछठ कब है इसे लेकर इस बार लोगों में बहुत कंफ्यूजन है. किसी पंचांग में २४ अगस्त बताया गया है तो किसी पंचांग में २५ अगस्त. अलग-अलग पंचांग में अलग-अलग मत होते हैं. ज्योतिष के अनुसार “वैसे शास्त्र संवत देखें तो २४ तारीख को दोपहर में १२ बजकर 41 मिनट से हरछठ प्रारंभ हो रही है. इस दिन सूर्योदय के समय पंचमी भी प्रारंभ हो रही है. शास्त्रों में उल्लेख है कि मध्य काल हो, उदया तिथि हो, तो वो दिन मान्य होता है. लेकिन २४ तारीख को न मध्यकाल फंस रहा है और न ही उदया तिथि फंस रही है. २५ तारीख को सुबह ०४ बजे से लेकर ०८ बजे तक मध्यकाल मिल रहा है और २५ तारीख को हलषष्ठी की तिथि मिल रही है. सूर्योदय के समय हरछठ है. इसलिए शास्त्र संवत २५ अगस्त को हरछठ मनाया जाएगा।

  • बेटे की लंबी आयु के लिए मनाया गया हलषष्ठी का व्रत, जानिए इस त्यौहार का महत्व
  • हरछठ पूजा: बच्चों की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने किया व्रत, विधि-विधान से करती हैं पूजन।

हरछठ व्रत की ऐसे करें शुरुआत

हरछठ व्रत की शुरुआत करने को लेकर ज्योतिष के अनुसार कहा गया है कि “महिलाएं प्रातः कालीन किसी जलाशय में जाकर स्नान करें और व्रत प्रारंभ कर दें. इस बात का ख्याल रखें कि जब व्रत शुरू कर दें, तो पूजा होने तक भोजन या प्रसाद न लें. मध्यकाल के समय हेलियों के साथ मिलकर तालाब बना लें. जिसके बाद महुआ का फूल, पसही का चावल, भैंस का दूध आदि रखकर शिव पार्वती को समर्पित करें. पूजन समाप्त होने के बाद भोग लगे हुए प्रसाद का सेवन करें. जब दिन डूब रहा हो तो हलषष्ठी का किसी नदी या तालाब में विसर्जन करें. इस तरह विधि विधान से महिलाएं पूजा करती हैं, तो उनके पुत्र को सुख-शांति और और स्वास्थ्य लाभ मिलता है. जिन महिलाओं को संतान नहीं है उनको संतान की प्राप्ति हेतु ये हरछठ पूजा होती है।

 

homeslider Religion

आज है कामदा एकादशी 2026: मनोकामना पूरी करने का पवित्र अवसर

राजेन्द्र गुप्ता सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली […]

Read More
Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
homeslider Religion

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं […]

Read More