नेपाल में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 हुई

  • घटना की पूरी जानकारी के लिए एसडीएम के नेतृत्व में नौतनवां तहसील के अधिकारी नेपाल रवाना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! भारतीय पर्यटकों को ले जा रही भारतीय नंबर प्लेट वाली बस के तनहु में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस राजमार्ग सुरक्षा और यातायात प्रबंधन कार्यालय कास्की के मुख्य पुलिस अधीक्षक जनक बहादुर शाही के अनुसार, 13 महिलाएं, 5 पुरुष और 1 लड़की की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान उजागर नहीं की जा सकी है क्योंकि बस में सवार अन्य यात्री अभी भी घायल हैं। बस में कुल 41 लोग सवार थे। जिनमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। श्री शाही ने बताया कि 22 घायल लोगों में से 12 को नेपाली सेना की एयर एम्बुलेंस द्वारा आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया और 10 अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

देखने वालों की कांप गई रूह

उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों का कोई भी परिजन अब तक पुलिस के संपर्क में नहीं आया है। उडपी ने कहा कि नेपाल में भारतीय दूतावास को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू के लिए रवाना हुई भारतीय बस संख्या यूपी 53 एफटी 7623 मर्स्यांगदी नदी में गिर गई।

भैरहवा सीमा शुल्क कार्यालय की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के अनुसार, यूपी 53 एफ टी 7623 नंबर प्लेट वाली भारतीय बस आठ दिवसीय सीमा शुल्क प्रक्रिया पूरी करने के बाद 20 अगस्त (4 गते) को सोनौली बार्डर से सटे बेलहिया क्रॉसिंग के माध्यम से देश में प्रवेश की। कस्टम प्रक्रिया पूरी की गई ताकि बस 27 अगस्त (11 गते ) को वापस आ जाए।

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बस में सवार यात्रियों का बचाव अभियान जारी है। हादसे का कारण सामने नहीं आया है। पर्यटक यूपी के गोरखपुर में केसरवानी ट्रेवल्स द्वारा बुक की गई बस से नेपाल आए थे। बस में सवार यात्री भारत के महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय पक्ष ने बताया कि महराजगंज एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, थानाध्यक्ष अंकित सिंह की टीम घटना स्थल पर रवाना हो गयी है।

Analysis homeslider International

विश्व पुरातत्व एवं विरासत दिवस: समय की पदचापों का संरक्षण और हमारी साझा पहचान

राजेन्द्र गुप्ता विश्व पुरातत्व व विरासत दिवस प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है। प्राचीन धरोहरें हमारी साझा संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का एक मूल्यवान हिस्सा है। इनकी सुरक्षा और संरक्षण करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस भावना को मजबूती देने और विश्व धरोहर स्थलों के महत्व तथा भावी पीढ़ियों के लिए उनकी सुरक्षा के […]

Read More
homeslider International

यूएन में बोला भारत- होर्मुज से जल्द बहाल हो वैश्विक व्यापार

  शाश्वत तिवारी न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वीटो पहल के तहत “मध्य पूर्व की स्थिति” पर हुई बहस में भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने कमर्शियल जहाजों पर हुए […]

Read More
homeslider International

अमेरिका में डबल ट्रैजेडी: पत्नी की हत्या के बाद पूर्व गवर्नर ने खुद को मारी गोली

वाशिंगटन। अमेरिका के वर्जीनिया से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वैवाहिक विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। जस्टिन एडवर्ड फेयरफैक्स, जो राज्य के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर रह चुके हैं, ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के […]

Read More