जेल में पेश की विश्व बंधुत्व एवं सर्वधर्म समभाव की मिसाल

शाहजहांपुर जेल में अफ्रीकी, नेपाली, मुस्लिम बंदियों ने बंधाई राखियां

लखनऊ। शाहजहांपुर में भी रक्षाबंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा गया। जिसमें बंदियों ने विश्व बंधुत्व एवं सर्वधर्म समभाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया है ।

कारागार में निरुद्ध बंदियों को रक्षा सूत्र बांधने एवं मुंह मीठा कराने के लिए सामाजिक, व्यापार मंडल व ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बहनें उपस्थित हुईं। जिसमें इच्छुक बंदी राखी बंधवाने उपस्थित हुए जिसमें देखा गया कि अफ्रीकी, नेपाली बंदी भी शामिल थे, सुखद अनुभूति तब हुई जब देखा गया कि अफ्रीकी बंदी के जब ब्रह्मा कुमारी बहनों द्वारा तिलक किया गया तो उसने उनका चरण स्पर्श किया। प्रफुल्ल मुद्रा में राखी बंधवाई और प्रसाद रूप में मिष्ठान ग्रहण किया। नेपाली बंदियों ने भी राखी बंधवाई और प्रसाद रूप में मिष्ठान ग्रहण किया।

इसके साथ ही साथ कारागार में बंद अनेक मुस्लिम, सिक्ख समुदाय के बंदियों द्वारा तिलक लगवाकर राखी बंधवाई और प्रसाद रूप में मिष्ठान ग्रहण किया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब, सहयोग संस्था, वीआईपी ग्रुप व ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों व भाइयों ने अधिकारियों, कर्मचारियों व बंदियों को राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। महिला बंदियों को फल व मिष्ठान वितरण किया तथा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को गिफ्ट भेंट किए।

रक्षाबंधन पर्व पर बाहर से आने वाली बहनों को उनके भाइयों से मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई। भारतीय परम्परा है कि हर घर में त्योहार पर पूड़ी पकवान बनाए जाते हैं, उसी तर्ज पर कारागार में बंद बंदियों को भी आज भोजन में पूड़ी, हलवा व विशेष सब्जी परोसी गई ताकि जेल में रहते हुए भी वह त्योहार का अनुभव कर सकें।

Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More
Purvanchal

मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

विजय कुमार बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती […]

Read More