कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन: बांग्लादेश का 5वें सदस्य के रूप में हुआ स्वागत

नई दिल्ली। कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) की 8वीं उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डीएनएसए) स्तर की बैठक बुधवार को मॉरीशस द्वारा वर्चुअली आयोजित की गई। इस दौरान भारत सहित मॉरीशस, मालदीव और श्रीलंका ने बांग्लादेश का सीएससी के पांचवें सदस्य राष्ट्र के रूप में स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक में सेशेल्स ने पर्यवेक्षक स्टेट के रूप में भाग लिया। सदस्य राष्ट्रों ने 12 जुलाई 2023 को मालदीव द्वारा वर्चुअली आयोजित 7वीं डीएनएसए स्तर की बैठक, 7-8 दिसंबर 2023 को मॉरीशस द्वारा आयोजित 6वीं एनएसए स्तर की बैठक और सीएससी के 2023-2024 के लिए गतिविधियों के रोडमैप के तहत गतिविधियों की प्रगति में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की। इस दौरान सदस्य राष्ट्रों ने सहमति व्यक्त की है कि सीएससी की 7वीं एनएसए स्तर की बैठक इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित की जाएगी।
बयान के अनुसार बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (आंतरिक मामले) पंकज कुमार सिंह ने किया, जबकि बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान कर्मचारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम ने किया। इसके अलावा मालदीव के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) हमीद शफीग, मॉरीशस के प्रधानमंत्री कार्यालय में सुरक्षा मामलों के प्रधान समन्वयक योइधिस्टीर थेका और श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एलएचएससी सिल्वा ने अपने-अपने देशों के प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया।
उल्लेखनीय है कि कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन की स्थापना 2020 में की गई थी, जब भारत, श्रीलंका और मालदीव समुद्री सहयोग पर अपनी त्रिपक्षीय बैठक के दायरे का विस्तार करने पर सहमत हुए थे। मॉरीशस मार्च 2022 में माले में समूह की पांचवीं बैठक में सम्मेलन में शामिल हुआ था।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Delhi National

इंडिगो का ब्लैकआउट: 400+ फ्लाइट्स कैंसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी घरेलू उड़ानें रद्द

नई दिल्ली | इंडिगो एयरलाइंस का संकट यात्रियों के लिए अब एक लंबे बुरे सपने में बदल गया है। लगातार चौथे दिन देशभर के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का आलम है। शुक्रवार को 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं, जिसमें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी घरेलू उड़ानें मध्यरात्रि तक […]

Read More
Delhi Politics

शालीमार बाग-B उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत

अनीता जैन ने सीएम रेखा गुप्ता के वार्ड में फिर जमाया परचम दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती जारी है, और इनमें सबसे अधिक चर्चा का केंद्र रहा शालीमार बाग-B वार्ड। यह सीट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुराना वार्ड रहा है। सीएम बनने से पहले […]

Read More
Delhi homeslider

दिल्ली ब्लास्ट केस में सबसे बड़ा खुलासा

दिल्ली में त्योहारों के दौरान हुए IED ब्लास्ट केस में पकड़े गए खूंखार आतंकी दानिश के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। डिलीट की गई फाइलों को रिकवर करने पर जो तथ्य सामने आए हैं, वे बताते हैं कि दानिश अकेला भेड़िया नहीं, बल्कि ड्रोन-आधारित आतंकी हमले की […]

Read More