विनायक चतुर्थी आज,जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

हर माह भगवान गणेश को समर्पित चतुर्थी पर्व मनाया जाता है। कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर भगवान गणेश के लिए व्रत रखा जाता है। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में आइए, जानते हैं कि इस माह में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है।

विनायक चतुर्थी तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 जुलाई को सुबह 6.08 बजे शुरू होगी और यह तिथि अगले दिन यानी 10 जुलाई को सुबह 7.51 बजे समाप्त होगी। इस दिन चंद्रास्त रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में विनायक चतुर्थी व्रत 9 जुलाई को रखा जा सकता है।

सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर होगी और ये तिथि अगले दिन यानी 25 जुलाई को सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा।

चतुर्थी पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
पूजा स्थल पर गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।
संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करें।
व्रत रख रहे हैं, तो पूजा से पहले व्रत का संकल्प लें।
बप्पा को फल, फूल, अक्षत, दूर्वा आदि भी चढ़ाएं।
इसके बाद गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
रात्रि के समय जल में दूध, फूल, अक्षत डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।

मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

homeslider Religion

होलिका दहन कब है दो या तीन मार्च को ये होगी चंद्र ग्रहण और भद्रा से मुक्त तारीख

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर रंग वाली होली खेली जाती है. इस साल होली की तारीख को लेकर लोग बहुत कन्फ्यूज हैं। कोई 2 मार्च तो कोई 3 मार्च को होलिका दहन बता रहा है। दरअसल, यह सारी कनफ्यूजन भद्रा काल और […]

Read More
homeslider Religion

होलिका दहन आज: बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व, जानिए तिथि, कथा, महत्व और पूजन विधि

राजेन्द्र गुप्ता फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होलिका दहन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत पवित्र पर्व है। यह अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का दिव्य प्रतीक है। इस दिन संध्या समय विधि-विधान से होलिका दहन किया जाता है और भक्तजन अपने जीवन से नकारात्मकता, पाप और अहंकार को […]

Read More
homeslider Religion

रवि प्रदोष व्रत आज: शिव कृपा पाने का शुभ संयोग, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत के विशेष लाभ

राजेन्द्र गुप्ता सनातन परंपरा में कुछ व्रत ऐसे माने जाते हैं, जो सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का मजबूत आधार होते हैं। इन्हीं में से एक है प्रदोष व्रत। माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा से रखने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा […]

Read More