Headline

स्टैंड संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

  • उस्मानपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना 
  • इलाके में फैली सनसनी पुलिस मौके पर 
  • कानपुर जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ ‌। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है।असलहों से लैस बदमाशों ने कानपुर जिले के नौबस्ता चौराहे पर शुक्रवार सुबह भीड़ भाड़ वाले इलाके में जिस तरह से स्टैंड संचालक के ऊपर गोलियों की बौछार कर छलनी किया वह पुलिस के इक़बाल पर सवाल है। हत्यारे असलहे लहराते हुए मौके से भाग निकले। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने के बाद डीसीपी रविंद्र कुमार, एडीसीपी अंकिता शर्मा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची । पुलिस को मौके से मृतक के चप्पल, चश्मा व एक पेन बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि स्टैंड के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मूलरूप से गाजीपुर जिले के निवासी 58 वर्षीय हरी करन सिंह पत्नी रेनू अमित कुमार व बहु रेशु सिंह के साथ बसंत बिहार स्थित काठ के पुल के पास रहते थे।बताया जा रहा है कि उनकी बेटी सोनम सिंह व मोना की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा हमीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में सरकारी अध्यापक के पद पर कार्यरत है, जबकि बहू वीडियो ब्लॉक स्थित जूनियर स्कूल में टीचर है।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकले थे। सुबह 8:30 बजे हरीकरण नौबस्ता चौराहा स्थित हनुमान प्रसाद ओझा के कचोरी होटल के बाहर कुर्सी में बैठकर पेपर पढ़ रहे थे, तभी एक युवक टहलते हुए आया और असलहे से उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गया।

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद

हत्या की सूचना से चौराहे पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, नौबस्ता, गुजैनी व किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में चिकित्सकों को नहीं उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया।

दिनदहाड़े हत्या की वारदात से सनसनी

हत्यारे ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे जिस जगह गोली मारकर स्टैंड संचालक की हत्या की। वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद रहती है। बावजूद इसके हत्यारे ने बेखौफ होकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More