फतेहपुर: मुठभेड़ में इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान घायल, गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर 

लखनऊ। काफी दिनों से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान शनिवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वह वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र स्थित पट्टी शाह निवासी रिजवान के खिलाफ हथगाम व सुल्तानपुर में कुल 40 मुकदमे दर्ज हैं। ज्यादातर मुकदमें प्रतिबंधित पशुवध और उसकी तस्करी से सम्बंधित हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हथगाम पुलिस व एसओजी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इनामी हिस्ट्रीशीटर रिजवान किसी और घटना को अंजाम देने की फिराक में हथगाम थाना के कासिमपुर कटरा से सराय इदरीश नहर पटरी पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पकड़ने के घेराबंदी की।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखकर हिस्ट्रीशीटर रिजवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश फायरिंग में घायल हुआ है। एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में 20 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर जनपद का टॉप-10 अपराधी घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार कर मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Central UP homeslider

शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण…

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पति सतपाल और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे लिव-इन रिलेशनशिप के नाम पर पांच साल तक शारीरिक-मानसिक शोषण का शिकार बनाया गया। जब […]

Read More
Central UP

ठंड में अपनों का साथ: उतरेठिया व्यापार मंडल ने बांटा प्यार और गर्म कपड़ा

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। जैसे ही दिसंबर की ठंड ने दस्तक दी, उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को सबसे पहले अपने उन बुजुर्गों की याद आई, जो वृद्धाश्रम में अपनों की उपेक्षा का दर्द लिए जी रहे हैं। मंगलवार को महाबली हनुमान  की कृपा व प्रेरणा से व्यापार मंडल की टीम सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंची […]

Read More
Central UP

पीड़ित महिलाओं की मददगार बनेंगी महिला पुलिसकर्मी

पीड़ित महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा, घर जाकर महिला पुलिसकर्मी दर्ज करेंगी बयान अदालत के आदेश पर यूपी के DGP  ने जारी किया फरमान ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अब पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। अदालत के आदेश पर महिलाओं की पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव […]

Read More