Naya Look की खबर का असरः मुख्यालय के बाबुओं ने लेनदेन कर जमकर कराए तबादले

  • दो माह पूर्व हरदोई भेजे गए वार्डर को भेजा सहारनपुर जेल
  • दर्जनों की संख्या में बार्डर और गृहजनपद की जेल भेजे गए वार्डर
  • दो साल के अंदर सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को भी नहीं बख्शा

ए. अहमद सौदागर
लखनऊ। मनमाफिक जेलों पर तैनाती चाहिए तो कारागार मुख्यालय के बाबुओं मिलिए। यह बात कारागार मुख्यालय की जारी स्थानांतरण सूची में सच साबित हुई है। सूची में दो माह पूर्व स्थानांतरित किए गए वार्डर और हेड वार्डरो को मोटी रकम लेकर कमाऊ जेलों पर तैनात कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि दर्जनों की संख्या में जेलकर्मियों को गृहजनपद या फिर गृहजनपद के बार्डर की जेलों पर तैनात कर दिया गया है।

यही नहीं डेढ़ दो साल के अंदर सेवानिवृत होने वाले कर्मियों को भी स्थानांतरित कर दिया गया। ऐसा तब किया गया है जब शासन की स्थानांतरण नीति में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए है कि सेवानिवृत होने वाले कर्मियों का तबादला न किया जाए और निर्धारित समयावधि पूरी कर चुके कर्मियों को ही स्थानांतरित किया जाए। विभागीय कर्मियों में चर्चा है कि तबादला सूची की जांच कराई जाए तो सच खुद ही सामने आ जाएगा।

कारागार परिक्षेत्र कार्यालयों में लागू नहीं होती स्थानांतरण नीति!

सरकार की स्थानांतरण नीति के मुताबिक जनपद में तीन साल और मंडल में सात साल तैनात रहने वाले कर्मियों को स्थानांतरित किया जाए। इसके अलावा पति पत्नी को एक जनपद में तैनात किया जाए। सरकार के यह निर्देश कारागार विभाग के तबादलों की सूची में फाइलों में ही सिमट कर रह गया। विभाग में दर्जनों की संख्या में अधिकारी और कर्मचारी ऐसे है जो लंबे समय से एक ही जेल पर डेरा डाले हुए है। निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद भी इन्हें स्थानांतरित नहीं किया गया। विभाग में तबादलों का सबसे बड़ा खेल निजी अनुरोध पर होने वाले स्थानांतरण में किया गया। मोटी रकम लेकर कर्मियों को मनमाफिक कमाऊ जेलों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

कारागार मुख्यालय के दो बाबू निलंबित, तबादलों और पत्रावली में गोलमाल करने के मामले में हुई कार्यवाही

सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों सीतापुर जेल में तैनात एक वार्डर का तबादला श्रावस्ती जेल पर किया गया। स्थानांतरित वार्डर ने श्रावस्ती जेल पर ज्वॉइन किए बगैर ही अपना तबादला हरदोई जेल पर करा लिया। करीब दो माह पूर्व हरदोई जेल स्थानांतरित हुए इस वार्डर ने स्थानांतरण सत्र में अपना तबादला पश्चिम की कमाऊ वाली सहारनपुर जेल पर करा लिया। यह तो एक बानगी है। इसी प्रकार दर्जनों की संख्या में जेल के सुरक्षाकर्मियों ने मोटी रकम देकर अपना तबादला मनचाही (कमाऊ) जेलों पर करा लिया है। सूत्रों की माने तो मुख्यालय के बाबुओं ने पश्चिम की कमाऊ जेलों पर भेजे जाने के लिए एक से सवा लाख रुपए तक की मोटी रकम वसूल की है।

कारागार विभाग में स्थानांतरण नीति की उड़ी धज्जियां, तीन और छह माह पहले तैनात हुए अधीक्षकों को सौंप दी कमाऊ जेल

सामान्य जेलों के लिए 50 से 70 हजार रुपए तक लिए गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल जेलर और डिप्टी जेलर संवर्ग में भी देखने को मिला। इस संवर्ग के अधिकारियों को मनचाही जेलों पर तैनात होने के लिए खासी जेब ढीली करनी पड़ी है। उधर इस संबंध में जब महानिदेशक पुलिस/महानिरीक्षक जेल पीवी रामा शास्त्री से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका और उनके पीआरओ अंकित का फोन नहीं उठा।

कारागार विभाग का अजब गजब कारनामा, तबादलों में निजी अनुरोध के नाम पर हुई जमकर वसूली!

मुख्यालय में अटैच जेलकर्मियों के माध्यम से हुए तबादले!

प्रदेश के विभिन्न मंडल की जेलों से कारागार मुख्यालय में अटैच वार्डर और हेड वार्डर के माध्यम से अधिकांश तबादले हुए हैं।इनके माध्यम कैंडिडेट मिलने के साथ दलाली तय होती है। सूत्रों के मुताबिक अटैच वार्डर जेल परिक्षेत्र स्थानांतरण के इच्छुक वार्डरों की सूची मंगाते है। फिर जेल के हिसाब से दाम तय होते हैं। इसके बाद पटल प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित अधिकारियों से साठ गांठ करके उनका तबादला मनमाफिक जेल पर करा देते है।

मुख्यालय अफसरों ने 24 घंटे में बदल दी जेल, आईजी जेल की सख्ती के बाद भी तबादलो में हुआ खेल!

लेनदेन को लेकर दो बाबुओं में हुई भिडंत!

वार्डर और हेड वार्डर के तबादलों में लेनदेन को लेकर अधिष्ठान तीन के दो बाबुओं में जमकर भिडंत हो गई। अधिष्ठान तीन के प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक के बीच हुई यह नोकझोक कर्मियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा है कि सहायक का साला कर्मियों से तबादले के लिए सेटिंग गेटिंग करता था। इसी को लेकर दोनों बाबुओं में भिडंत हो गई थी। उधर मुख्यालय के अफसरों ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More