किन्नर पर हमला : धारा बढ़ाने की मांग को लेकर किन्नरों ने किया जमकर का हंगामा

  • तालियां बजाकर किया विरोध
  • अंदाज देख पुलिसकर्मी रहे हैरान
  • आश्वासन देकर कराया शांत

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र एक किन्नर की मां से टीका-टिप्पणी और अभद्रता की गई। विरोध करने पर दबंगों उनसे मारपीट की।
पीड़ित किन्नरों ने इसकी शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ देते कार्रवाई किए जाने की मांग की। उनका हंगामा देख पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाए जाने को लेकर किन्नर गुट ने कोतवाली परिसर में अर्धनग्न होकर जमकर हंगामा किया। इस हंगामे से काफी देर तक रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रभावित रहा।
हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने धारा बढ़ाए जाने का आश्वासन देते हुए उन्हें किसी तरह शांत कराया।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव ने बताया कि मऊ गांव निवासी सोनू हरि का किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि दो दिन पूर्व सोनू ने प्रियंका के घर जाकर उनकी मां बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। जब प्रियंका अपने पैतृक आवास पर पहुंची तो मां ने पड़ोसी की करतूत बयां की। मां की बात सुनकर किन्नर प्रियंका अभद्रता किए जाने को लेकर थाने पहुंची और कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगी। इस पर इंस्पेक्टर ने दूसरे पक्ष सोनू हरि को कोतवाली बुलाया । कोतवाली में दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे । तभी किसी ने प्रियंका पर ईंट से हमला कर दिया।

आखिर कब जागेगी कमिश्नरेट पुलिस! एसिड अटैक फिर शुरू, इससे पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं

प्रियंका ने अपनी तहरीर में हत्या करने के प्रयास की धारा बढ़ाने को लेकर अपने समूह संग हाइवे से लेकर कोतवाली में जमकर हंगामा किया । इस दौरान हंगामे की वजह से हाइवे पर जाम की स्थिति देर तक बनी रही। काफी देर अर्धनग्न किन्नरों के हंगामा कोतवाली में चलता रहा ।हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने धारा बढ़ाए जाने का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत कराया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More