भारत-नेपाल सीमा पर लाखों रुपये मूल्य की तस्करी का 102 बोरी चीनी लहसुन बरामद, तस्कर फरार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

निचलौल महराजगंज। नेपाल सीमा पर मंगलवार को निचलौल कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर तस्करी कर भारत लाई जा रही एक ट्रॉली पर लदी 102 बोरी चीनी लहसुन जब्त की हालांकि तस्करी के आरोपी फरार हो गए। टीम लहसुन और वाहन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने मीडिया को बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी की कुछ लोग चीनी लहसुन की तस्करी कर नेपाल के रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर भारत लाने की फिराक में हैं। उनकी ट्रॉली सरहद की पिलर संख्या 499/4 से सटे भारतीय क्षेत्र के गांव कनमिसवा के पास है और वे लहसुन को पिकअप पर लोड कर सिसवा बाजार ले जाने की फिराक में हैं।

इसे गंभीरता से लेते हुए सरहद पर तैनात झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी को सूचना देते हुए मौके की घेराबंदी कर ली गई। इसी बीच आरोपी लहसुन लदा वाहन छोड़ कर भाग निकले। चेकिंग में ट्रैक्टर ट्रॉली से 102 बोरी चीनी लहसुन बरामद हुआ।

चीनी लहसुन में दोगुना मुनाफा कमा रहे तस्कर

सूत्रों के जानकारी, तस्कर चीनी लहसुन गलत तरीके से भारत भेज कर मोटी रकम कमा रहे हैं। तस्करों को चीनी लहसुन नेपाल में 80 से 90 रुपये प्रति किलो आसानी से मिल जा रही है, जिसे तस्कर सरहद से सटे नेपाल के सीमावर्ती गांवों के इर्द गिर्द बने गोदाम में डंप कर दे रहे है।

फिर मौका मिलते ही ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से सरहद पार कर भारतीय सीमा क्षेत्र में ला रहे है। जहां तस्कर चाइनीज लहसुन को सिसवा बाजार, गोरखपुर और कुशीनगर के मंडियों में 150 से 200 रुपये प्रति किलो बेचकर मोटी रकम कमा रहे हैं।

Business

ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने […]

Read More
Business

शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी […]

Read More
Business

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल […]

Read More