तुला, वृश्चिक और कुम्भ राशियों के लिए अतिशुभकारी है आज का दिन

कुछ राशियों को शांत रहने की सलाह दे रहे हैं सितारें, जानें आज का राशिफल व पंचांग– 03 जुलाई, 2024, बुधवार

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज और कल का दिन खास

03 जुलाई 2024 : जैन समुदाय आज रखेगा रोहिणी व्रत।

03 जुलाई 2024 : प्रदोष व्रत आज।

04 जुलाई 2024 : मासिक शिवरात्रि कल।

04 जुलाई 2024 : स्वामी विवेकानंद का पुण्य दिवस कल।

आज का राशिफल– 03 जुलाई, 2024, बुधवार

मेष राशि : जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें अन्यथा नुकसान होगा।

वृषभ राशि : कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे आप के कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।

मिथुन राशि : तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बेहतर होगा कहीं घूमने चले जायें। आपके अपनों को आप की जरूरत है। मौजमस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि : अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह राशि : नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

तुला राशि : विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

वृश्चिक राशि : प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव हैं। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

धनु राशि : नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

मकर राशि : अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुम्भ राशि : जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनेतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेनदेन संभव है। खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि : घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

आज का पंचांग- 03 जूलाई 2024, बुधवार

तिथि      द्वादशी      07:12 AM

                           अगले दिन

नक्षत्र      रोहिणी     04:07 AM

करण      तैतिल,     07:12 AM

              गर         06:32 PM

पक्ष         कृष्ण

योग        शूल       09:00 AM

वार         बुधवार

सूर्योदय                 05:27 AM

सूर्यास्त                  07:22 PM

चन्द्रमा     वृषभ  

राहुकाल    12:25-02:09 PM

विक्रमी संवत्  2081

शक सम्वत  1946 (क्रोधी)

मास      ज्येष्ठ

शुभ मुहूर्त 

अभीजित      कोई नहीं

नोटअगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर (मो. 9116089175) पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ बनेगा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

उत्तर प्रदेश अब देश के एविएशन सेक्टर में एक नई ऊंचाई हासिल करने जा रहा है।  नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के उद्घाटन के साथ ही  उत्तर  प्रदेश  भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य […]

Read More
Uncategorized

अब नहीं चलेगी मनमानी! केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने होटल-रेस्टॉरेंट को दी चेतावनी

अगर आप होटल या रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त LPG चार्ज या ईंधन शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने इस तरह की वसूली को गलत ठहराते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। CCPA के मुताबिक, मेन्यू में जो कीमत दी जाती है, वही ग्राहक […]

Read More
Uncategorized

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है चुकंदर, बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान के कारण कम उम्र में ही लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद […]

Read More