SEBEX 2: भारत ने विकसित किया दुनिया का सबसे खतरनाक विस्फोटक, चंद सेकंड में मचा देगा तबाही

रंजन कुमार सिंह

भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार नई उपब्धियां हासिल कर रहा है. इसके साथ ही भारत रक्षा उत्पादन में भी पड़ोसी देशों को पीछे छोड़ता जा रहा है. इस बीच भारत ने एक ऐसा विस्फोटक पदार्थ तैयार किया है जो ट्राइनाइट्रोटॉल्विन (TNT) से दोगुना ज्यादा घातक है. जिसे सेबेक्स 2 (SEBEX-2) नाम दिया गया है. जिसे दुनिया के सबसे ताकतवर गैर-परमाणु विस्फोटकों में से एक माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विस्फोटक के विकसित होने के बाद भारत की विस्फोटक क्षमता में क्रांति आने की उम्मीद है.

यह विस्फोटक बमों, आर्टिलरी शेल्स और वारहेड्स की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा. यही नहीं इस नए विस्फोटक का वजन भी काफी कम है. सेबेक्स-2 के फॉर्म्युलेशन को भारतीय नौसेना ने सोमवार को टेस्टिंग के बाद सर्टिफाई भी कर दिया है.

भारतीय नौसेना ने की टेस्टिंग

इस विस्फोटक की भारतीय नौसेना के डिफेंस एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम के तहत टेस्टिंग की गई है. इस विस्फोटक के इस्तेमाल से वर्तमान हथियारों की क्षमता में कई गुना की बढ़ोतरी होगी. यही नहीं भारत द्वारा विकसित कि गए इस विस्फोट को दुनियाभर की सेनाएं इस्तेमाल करने के लिए आगे आएंगी. बता दें कि इस इस विस्फोटक को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत, इकॉनोमिक एक्सपलोसिव लिमिटेड ने विकसित किया है.

टीएनटी से दो गुना घातक है ये विस्फोटक

बता दें कि किसी विस्फोटक की क्षमता या उसकी ताकत को टीएनटी से तुलना कर आंकी जाती है. टीएनटी का मतलब ट्राइनाइट्रोटॉल्विन है जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय और ताकतवर विस्फोटक है. एक ग्राम टीएनटी के विस्फोट में निकलने वाली ऊर्जा लगभग 4000 जूल के बराबर होती है. एक मीट्रिक टन यानी एक हजार किलोग्राम टीएनटी के धमाके से जितनी ऊर्जा निकलती है उसे टीएनटी समतुल्य यानी टीएनटी के बराबर माना जाता है. जो जितना टीएमटी समतुल्य होगा वह विस्फोटक उतना ही ज्यादा घातक होगा.

ये है अब तक का सबसे घातक विस्फोटक

बता दें कि भारत का तब तक का सबसे घातक विस्फोटक ब्रह्मोस मिसाइल के वारहेड में लगाया जाने वाला है. जिसकी टीएनटी 1.50 समतुल्य है. फिलहाल दुनिया के अधिकतर वारहेड्स की टीएनटी तुल्यता 1.25-1.30 के बीच होती है. सेबेक्स-2 की टीएनटी तुल्यता 2.01 है. जो अब तक का सबसे घातक गैर-परंपरागत विस्फोटक माना जा रहा है.

homeslider National Religion

हज यात्रा 2026 : भारतीय हजयात्रियों का पहला जत्था 18 अप्रैल को रवाना होगा

हज सुविधा ऐप का प्रयोग कर कई सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे हजयात्री व उनके परिजन राजधानी लखनऊ समेत 18 जगहों से एक साथ शुरू होगी हजयात्रा, जानें सभी शहरों के नाम… सरकार ने हजयात्रियों के लिए जारी की है एक गाइडलाइन, उसे भी जानना है जरूरी नया लुक संवाददाता/पीआईबी नई दिल्ली। भारत की हज यात्रा […]

Read More
National

ठाणे और डोंबिवली में 10 घंटे नहीं चलेंगी कई लोकल ट्रेनें, रेलवे का बड़ा काम जारी

मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सेंट्रल रेलवे ने ठाणे और डोंबिवली स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के चलते 18 और 19 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से लेकर सुबह तक 10 घंटे का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान […]

Read More
National

दोहरी नागरिकता प्रकरण में बढ़ सकती हैं राहुल गांधी की मुसीबतें

सांसत में युवराज: FIR दर्ज हुई तो और गिरेगा कांग्रेस का ग्राफ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जुड़े कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में कानूनी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने […]

Read More