जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बीबीडी थाने पर धरना प्रदर्शन

जिला और पुलिस प्रशासन पर
लगाया मिलीभगत का आरोप, जमकर की नारेबाजी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री (किसान मोर्चा भाजपा) राम निवास यादव के नेतृत्व में बुधवार को राजधानी के बीबीडी थाने पर धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा और यूनियन का झंडा लिये दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस, जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग दो घंटे तक चला यह धरना प्रदर्षन एसीपी विभूतिखण्ड के आश्वासन पर समाप्त हुआ।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सत्तारूढ दल (भाजपा) के नेता राम निवास यादव ने कहा कि जुग्गौर ग्राम पंचायत के मजरा बबुरिहा में लगभग 40 बीघा जमीन शत्रु संपत्ति है। कथित रूप से जिसका फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार अनूप राय नामक व्यक्ति ने यह सारी जमीन अपने नाम करा ली। जबकि वहां आज भी जिला प्रशासन ने शत्रू सम्पति का बोर्ड लगा रखा है। राम निवास यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त जमीन की चौहद्दी में बबुरिहा गाँव के किसान रंजीत यादव, राम प्रताप, आसाराम, लोकेश, रामू यादव, व वासुदेव आदि की पैतृक भूमि है। कथित रूप अनूप राय उन किसानों की जमीन पर कब्जा जमा लिया है। कई बार शिकायत की गई लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। उल्टे शिकायतकर्ताओं के खिलाफ ही पुलिस कार्रवाई कर रही है।

राम निवास यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बबुरिहा गाँव के रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष अवधेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट पुलिस ने सिर्फ इसलिए भेजा कि वह शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप कब्जा किए जाने का विरोध कर रहे थे। राम निवास यादव ने मौजूदा एसडीएम सदर और प्रभारी निरीक्षक बीबीडी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि प्रॉपर्टी डीलर अनूप राय को एसडीएम सदर व बीबीडी इंस्पेक्टर ने लाभ पहुंचाया। जिसके एवज में प्रॉपर्टी डीलर ने इन दोनों को ओबलाइज किया। आर्थिक लाभ पाने के बाद दोनों जिम्मेदार अधिकारी शत्रू सम्पत्ति का कब्जा प्रापर्टी डीलर अनूप को करवा दी। प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर बीबीडी पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। कहा कि जो भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस जानबूझ कर कार्रवाई कर रही है। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

लगभग दो घंटे तक चले इस धरना प्रदर्षन के दौरान प्रदर्षनकारियों ने पुलिस और जिला प्रषासन की खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रर्दषन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी विभूतिखण्ड अनिंद्य विक्रम सिंह प्रदर्षनकारियों ने काफी देर तक समझाने बुझाने का प्रयास किया। दो घंटा तक आरोप प्रत्यारोप मड़ने के बाद इंस्पेक्टर कक्ष में बैठकर एसीपी व राम निवास यादव के बीच कार्रवाई को लेकर वार्ता हुई। तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त किया। राम निवास यादव ने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद जिला और पुलिस प्रशासन सहित शत्रू सम्पति से सम्बंधित विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच करने का आश्वासन दिया है। पुलिस प्रशासन ने निरस्त किए किए शस्त्र लाइसेंस को बहाल करने में सहयोग करने, जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्ति की पैमाइश कर चौहद्दी कराने का आश्वासन दिया है।

राम निवास यादव का आरोप बेबुनियाद: अनूप राय

लखनऊ। कथित रूप से शत्रु सम्मति सहित बबुरिहा गाँव के किसानों की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों को अनूप राय ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि जिस शत्रू सम्पति की बात हो रही है वह सम्पति हमे सरकार की ओर से लीज पर मिली है। अनूप राय ने कहा कि हमने उस सम्पति का बैनामा कराया। बाद में इसमें से 18 बीघा जमीन शत्रू सम्पत्ति में दर्ज हो गई। जिसे बाद में सरकार ने हमे लीज कर दी है। इस जमीन पर कोई प्लाटिंग नहीं की गई है। यह जमीन अलग है। जिसकी केन्द्र सरकार के जिम्मेदार अधिकारी अक्सर जांच करने आते हैं। अनूप राय ने भाजपा नेता राम निवास यादव पर उक्त जमीन को लेकर उनकी नियत पर ही सवाल उठाया है।

शत्रु सम्पति पर लिया जाएगा जल्द निर्णय

लखनऊ। एसडीएम सदर अंकित शुक्ला ने कहा कि जुग्गौर ग्राम पंचायत के मजरा बबुरिहा गाँव में मौजूद शत्रु संपत्ति को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया वर्ष 2015 में शत्रु संपत्ति की लगभग 18 बीघा जमीन सरकार ने अनूप राय को लीज पर दी। शत्रु संपत्ति के नए अध्यादेश के नियमों के तहत उक्त लीज को वर्ष 2016-17 में कैंसिल कर दिया गया। जिसके विरोध में अनूप राय ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। लेकिन वहां से भी उनको राहत नहीं मिली, और वह केस हार गए। इसके बाद उक्त जमीन की पैमाइश कर फेंसिंग वायर से उसकी चौहद्दी कर दी गई है। भाजपा नेता राम निवास यादव द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जाएगी। अभिरक्षक षत्रू संपत्ति से समन्वय स्थापित कर उसकी दोबारा नीलामी या फिर पुनः लीज पर किसी को दी जाएगी। एसडीएम सदर ने कहा कि पैमाइश में यदि उक्त जमीन पर किसी का कब्जा मिलता हो तो उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More