म्यांमार के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, भारतीय सीमा के पास जारी हिंसा पर जताई चिंता

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार को यहां म्यांमार के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री यू थान श्वे के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने म्यांमार में भारतीय सीमा के पास जारी हिंसा पर चिंता व्यक्त की और साथ ही म्यावाडी शहर में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने में सहयोग करने का भी आग्रह किया।

जयशंकर ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा म्यांमार में जारी हिंसा और अस्थिरता के कारण हमारी सीमा पर पड़ने वाले प्रभावों पर हमारी गहरी चिंता पर चर्चा की। भारत इस स्थिति से निपटने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। विशेष रूप से अवैध मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी और मानव तस्करी को प्राथमिकता वाली चुनौतियों के रूप में चिह्नित किया। म्यावाडी में फंसे भारतीय नागरिकों की शीघ्र वापसी के लिए सहयोग मांगा।

इसके अलावा विदेश मंत्री ने अपने समकक्ष पर देश में चल रही हमारी परियोजनाओं के लिए विश्वसनीय सुरक्षा संरक्षण के लिए दबाव डाला। उन्होंने म्यांमार में लोकतांत्रिक परिवर्तन के मार्ग पर शीघ्र वापसी का आग्रह करते हुए कहा कि भारत किसी भी तरह से मदद करने के लिए तैयार है।

भारत की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा अफ्रीका: जयशंकर

बता दें कि फरवरी, 2021 में म्यांमार में तख्तापलट हुआ था और सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा कर लिया गया था। इसके बाद से वहां लोकतंत्र की बहाली की मांग को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। म्यांमार के रखाइन प्रांत समेत अन्य क्षेत्रों में बीते वर्ष अक्टूबर से सशस्त्र जातीय समूहों और सेना के बीच भीषण लड़ाई चल रही है। इस वजह से भारत-म्यांमार की सीमा से सटे कई इलाकों में भी तनाव पैदा हो गया है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More